होम / बिजनेस / Moove ने Stride Ventures से हासिल की 10 मिलियन डॉलर की नई Debt Funding

Moove ने Stride Ventures से हासिल की 10 मिलियन डॉलर की नई Debt Funding

मोबिलिटी फिनटेक कंपनी मूव फंडिंग का इस्तेमाल अपनी विस्तार योजनाओं पर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की पहली मोबिलिटी फिनटेक मूव (Moove) ने 10 मिलियन डॉलर की नई Debt Funding हासिल की है. कंपनी ने बताया कि उसे स्ट्राइड वेंचर्स से भारत के लिए 10 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है. यह भारत में किसी एक्सटर्नल पार्टी से फिनटेक को मिली पहली Debt Funding है और मोबिलिटी उद्यमियों के लिए वाहन स्वामित्व को लोकतांत्रिक बनाने की मूव की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है.

विस्तार पर होगा इस्तेमाल 
मूव इस फंडिंग का इस्तेमाल दिल्ली, पुणे और कोलकाता जैसे नए शहरों में विस्तार करके देश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने में करेगी. भारतीय बाजार में निरंतर विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कंपनी अपने बेड़े का विस्तार करेगी, जिससे कुल वाहनों की संख्या 5,000 से अधिक हो जाएगी. कंपनी का भारतीय कारोबार का मुख्यालय गुड़गांव में है. एक साल पहले लॉन्च हुई इस कंपनी ने बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में पहले से ही अपनी स्थिति को मजबूत बना लिया है.

साझेदारी पर जताई खुशी
इस मौके पर मूव के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक, भारत और दक्षिण एशिया, बिनोद मिश्रा (Binod Mishra) ने कहा कि भारत में अपनी पहली Debt Facility की शुरुआत के साथ हमें स्ट्राइड वेंचर्स के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. ऐसे प्रमुख निवेशक का साथ आना न केवल मूव के इम्पैक्ट-ड्रिवन मॉडल और विकास क्षमता की पुष्टि करता है, बल्कि 10 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त रेवोल्विंग क्रेडिट लाइन का मार्ग भी प्रशस्त करता है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे वाहनों ने 4.2 मिलियन से अधिक यात्राएं पूरी कर ली हैं, जिससे भारत के मोबिलिटी सेक्टर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है. Stride Ventures के मजबूत समर्थन के साथ, हम देश भर में व्हीकल ओनरशिप में बदलाव के अपने अभियान को तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे. 

इन कंपनियों का कर रहे समर्थन
वहीं, स्ट्राइड वेंचर्स की मैनेजिंग पार्टनर अपूर्व शर्मा ने मूव के साथ अपनी साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्ट्राइड में, हम ऐसी कंपनियों का समर्थन कर रहे हैं जो देश के भीतर प्रभाव-संचालित मॉडल तैयार करने में लगी हैं. विशेष रूप से मूव जैसी कंपनियां, जो फिनटेक और मोबिलिटी उद्योग में अपने समावेशी व्यापार ढांचे के लिए विश्व स्तर पर पहचानी जाती हैं. मूव के साथ हमारा गठबंधन पूरे भारत में वाहन स्वामित्व की पहुंच को बदलने के लिए तैयार है, जो सामाजिक और आर्थिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग की तरह है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

17 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago