✕

होम / बिजनेस / मूडीज के आउटलुक ने बना दिया भारत का मूड, मजबूत रहेगी हमारी अर्थव्यवस्था

मूडीज के आउटलुक ने बना दिया भारत का मूड, मजबूत रहेगी हमारी अर्थव्यवस्था

मूडीज रेटिंग्स का कहना है कि हालिया तेजी के बावजूद,आने वाले महीनों में महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लक्ष्य के मुताबिक कम हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मूडीज रेटिंग्स के  15 नवंबर को जारी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक ने भारत का मूड बना दिया है. मूडीज का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत गति से बढ़ती रहेगी और 2024 तक इसकी ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रह सकती है. हालांकि पिछले साल यह 7.7 फीसदी थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस विकास और कम महंगाई के मिश्रण के चलते एक अच्छी स्थिति में नज़र आ रही है. हम कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए 7.2% की ग्रोथ का अनुमान लगाकर चल रहे हैं. इसके बाद 2025 में 6.6% और 2026 में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद है.

मिल रहे हैं ये संकेत
इसके अलावा, मूडीज ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था अपनी मजबूत गति जारी रखेगी. हमारी अर्थव्यवस्था 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में 6.7 प्रतिशत की रफ़्तार से बढ़ी थी. मूडीज रेटिंग्स ने कहा है कि हाई फ्रीक्वेंसी इंडीकेटर्स तीसरी तिमाही में मजबूत आर्थिक गति बने रहने का संकेत दे रहे हैं. इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI का विस्तार,मजबूत क्रेडिट ग्रोथ और उपभोक्ता कॉन्फिडेंस शामिल हैं. 

महंगाई में आएगी कमी
मूडीज की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बेहतर एग्री आउटलुक के कारण ग्रामीण मांग में निरंतर बढ़त के कारण घरेलू खपत बढ़ने की संभावना है. इसमें आगे महंगाई में कमी आने की संभावना भी बन सकती है. रिपोर्ट कहती है कि निकट अवधि में तेजी के बावजूद,आने वाले महीनों में महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लक्ष्य के मुताबिक कम हो जाएगी. अधिक क्षेत्र में हुई बुवाई और पर्याप्त खाद्यान्न बफर स्टॉक के चलते खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी आएगी, जिसके चलते महंगाई का आंकड़ा भी नीचे आ जाएगा.

बरकरार रहेगी RBI की सख्ती
अक्टूबर में महंगाई 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो आरबीआई की निर्धारित सीमा से अधिक है. लिहाजा माना जा रहा है कि RBI की अगले महीने होने वाली बैठक में एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती नहीं होगी.  आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने अक्टूबर में हुई बैठक में लगातार दसवीं बार नीतिगत दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें