होम / बिजनेस / आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, जानिए आपके काम के कौन से बिल होंगे पेश

आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, जानिए आपके काम के कौन से बिल होंगे पेश

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक कुल 29 बिल लिस्टेड हैं जिसमें से 24 बिल बिल्कुल नए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज से संसद के मॉनसूनस सत्र की शुरुआत हो गई, जो 13 अगस्त तक चल सकती है. आशंका जताई जा रही है ये कि ये सत्र भी हंगामेदार रहना वाला है. सुबह 11 बजे से लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू हुई. जिसमें सबसे पहले राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 21 जुलाई को आएंगे. 
 
कुल 29 बिल पेश होंगे

संसद के इस मॉनसून सत्र में इस बार 32 बिलों की लिस्ट है, जिसे संसद के पटल पर रखा जाना है, ये जानकारी सरकार की ओर से दी गई है, जिसमें से 14 तैयार हैं. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक कुल 29 बिल लिस्टेड हैं जिसमें से 24 बिल बिल्कुल नए हैं. चलिए एक नजर डालते हैं मॉनसून सत्र में किन मुख्य बिलों पर चर्चा हो सकती है. 

1- खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2022
यह विधेयक खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में नीतिगत सुधार लाने और इस क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी में सुधार करने के लिए संशोधन करना चाहता है. इस बिल से निजी कंपनियों को लीथियम खनन करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है और साथ ही फर्मों को अंतिम उपयोग प्रतिबंधों के बिना कैप्टिव खदान उत्पादन का आधा हिस्सा बेचने की इजाजत मिलेगी. 

2. दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2022 
यह विधेयक दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 आईबीसी/कोड को मजबूत करेगा. क्रॉस बॉर्डर इनसॉल्वेंसी और कॉर्पेोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस और लिक्विडेशन प्रोसेस में कुछ संशोधन करना ताकि इसके मूल्य को बढ़ाते हुए स्ट्रेस्ड असेट्स के समयबद्ध समाधान की ओर लेकर जाया जाए. 

3. प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 
यह बिल CCI के गवर्निंग स्ट्रक्चर में कुछ जरूरी संरचनात्मक बदलाव करने और नए युग की जरूरतों को पूरा करने के लिए मूल प्रावधानों में बदलाव करेगा 

4. राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक, 2022 
इस विधेयक में राष्ट्रीय दंत आयोग की स्थापना और दंत चिकित्सक अधिनियम, 1948 को निरस्त करने का प्रावधान है.

5. भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2022 
इस विधेयक में IIM अधिनियम, 2017 में NITII मुंबई को शामिल करने और IIM मुंबई के रूप में NITIE, मुंबई का नाम बदलने की मांग शामिल है.

6. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022
यह विधेयक तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में है.

7. प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, 2022 
यह विधेयक छोटे और मझोले प्रकाशकों के दृष्टिकोण से मौजूदा अधिनियम की प्रक्रियाओं को सरल रखते हुए और प्रेस की स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने, मौजूदा अधिनियम के गैर-अपराधीकरण द्वारा प्रेस और पुस्तकों के रजिस्ट्रेशन (PRB) अधिनियम, 1867 को प्रतिस्थापित करता है. 

8. ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 
यह विधेयक भारत में कार्बन ट्रेडिंग, अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए रेगुलेटरी ढांचा देता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 day ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 day ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 day ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago