✕

होम / बिजनेस / अब इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी बेचकर झोली भरेगी Modi सरकार, जानें क्या है तैयारी 

अब इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी बेचकर झोली भरेगी Modi सरकार, जानें क्या है तैयारी 

मोदी सरकार नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया में कम से कम सात प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार एनएलसी इंडिया (NLC India) में बड़ी हिस्सेदारी बेच रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस कंपनी में 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी 212 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी. एनएलसी इंडिया में सरकार बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए हिस्सेदारी बेच रही है. संस्थागत निवेशकों के लिए एनएलसी की 2000 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश आज यानी गुरुवार को खुलेगी. जबकि खुदरा निवेशकों के लिए यह सोमवार को खुलेगी. बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को बाजार में अवकाश रहेगा. 

मिलेंगे इतने करोड़
रिपोर्ट्स में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय के हवाले से बताया गया है कि खुदरा निवेशक सोमवार 11 मार्च को NCL India के शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. सरकार सात प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश कर रही है, जिसमें 2 प्रतिशत का ग्रीन शू विकल्प भी शामिल है. सरकार कंपनी में अपने 9.7 करोड़ शेयर 212 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है. इस हिसाब से देखें तो इस बिक्री से सरकार को 2000 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे.

ऐसी है शेयरों की चाल
एनएलसी इंडिया के शेयरों की बात करें, तो बुधवार को कंपनी के शेयर मामूली गिरावट के साथ 226 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि पिछले पांच दिन में इसमें 2.33% की तेजी आई है और छह महीने में यह आंकड़ा 59.83% है. बीते 5 सालों में इसमें 233.83% की तेजी आई है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 293.60 रुपए और 52 वीक का लो लेवल 69.79 रुपए है. कोयला मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इस नवरत्न कंपनी का मार्केट कैप 31,435.05 करोड़ रुपए है. 

ये भी हैं लिस्ट में 
पिछले साल खबर आई थी कि सरकार राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में भी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश में है. सरकार की योजना इन दिग्गज खाद कंपनियों में अपनी 10 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है, लेकिन काफी समय में मामला अटका हुआ है क्योंकि उसे खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) RCF में 10% और NFL में 20% हिस्सेदारी बेचना चाहती है. दोनों कंपनियों में सरकार अपने हिस्से के 1200 करोड़ रुपए के शेयर बेचना चाहती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाद सेक्टर के बजाये निवेशकों की दिलचस्पी डिफेंस और रेलवे पीएसयू में अधिक नजर आ रही है. ऐसा इसलिए कि खाद की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण है, इसलिए निवेशकों के लिए उसमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश एक सीमा पर आकर रुख जाती है. इसलिए दोनों कंपनियों को खरीदार नहीं मिले.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.