✕

होम / बिजनेस / जिन बैंकों से छुटकारा पाना चाहती थी सरकार, अब उन्हीं के प्रदर्शन से खिला चेहरा

जिन बैंकों से छुटकारा पाना चाहती थी सरकार, अब उन्हीं के प्रदर्शन से खिला चेहरा

सरकारी बैंकों ने इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंकों के प्रॉफिट में उछाल आया है, जबकि NPA पहले के मुकाबले घटा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोदी सरकार का रवैया सरकारी बैंकों को लेकर खास अच्छा नहीं रहा है. सरकार अधिकांश बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की हिमायती रही है. इससे पहले कई बैंकों का मर्जर भी किया जा चुका है. हालांकि, अब सरकार उन्हीं बैंकों की पीठ थपथपा रही है. सरकारी बैंकों ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है. वित्त मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में इन बैंकों ने शानदार कारोबार किया है और बेहतरीन प्रॉफिट कमाया है.

नेट प्रॉफिट में उछाल
वित्त मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान सरकारी बैंकों के नेट प्रॉफिट में 26 प्रतिशत का उछाल आया है. साथ ही बैंकों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा, बैंकों का नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (NPA) भी पहले के मुकाबले कम हुआ है. मंत्रालय का कहना है कि नियमित मॉनिटरिंग के चलते बैंकों के कामकाज में सुधार आया है. PSU बैंकों के क्रेडिट और डेबिट दोनों पोर्टफोलियो में सुधार देखने को मिला है.

ऐसा रहा पोर्टफोलियो
12 सरकारी बैंकों का कुल कारोबार अप्रैल से सितंबर के दौरान 236.04 लाख करोड़ रुपए का रहा. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है. पहली छमाही में बैंकों का क्रेडिट पोर्टफोलियो 12.9% बढ़कर 102.29 लाख करोड़ और डिपॉजिट पोर्टफोलियो 9.5 फीसदी बढ़कर 133.75 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले इसमें 14.4% का इजाफा हुआ है और यह 150023 करोड़ रुपए हो गया है. इसी तरह, नेट प्रॉफिट 25.6% बढ़कर 85,520 करोड़ रुपए रहा है.

इतना कम हुआ NPA
पहली छमाही में सरकारी बैंकों के ग्रॉस NPA में 108 बेसिस पॉइंट्स की कमी दर्ज की गई है और यह घटकर 3.12% पर आ गया है. वहीं, नेट NPA सालभर पहले की तुलना में 34 बेसिस पॉइंट्स घटकर 0.63% रह गया. वित्त मंत्रालय ने बैंकों के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय बैंकिंग सुधारों जैसे कि एन्हांस एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE), इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क और नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को दिया है. मंत्रालय का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ कई मौजूदा और उभरते मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें