✕

होम / बिजनेस / LIC में फिर हिस्सेदारी बेचना चाहती है Modi सरकार, इस तरह से बनाया है प्लान!

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचना चाहती है Modi सरकार, इस तरह से बनाया है प्लान!

IDBI बैंक को बेचने पर आतुर मोदी सरकार एलआईसी में एक बार फिर से अपनी हिस्सेदारी कम करने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Govt) एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरकार ने इसके लिए क्या डेडलाइन निर्धारित की है, लेकिन हिस्सेदारी के बिक्री  तय है. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार पहले भी LIC में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच चुकी है. 

शेयरों में आया उछाल
सरकार मई 2022 में LIC का आईपीओ लाई थी और इससे उसकी झोली में 21,000 करोड़ रुपए आए थे. आईपीओ के तहत केंद्र सरकार ने इस बीमा कंपनी में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी. अब भी कंपनी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी, जिसे वो घटाना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार LIC में हिस्सेदारी कम करने के लिए FPO या QIP लाने पर विचार कर रही है. उधर, इस खबर से LIC के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक बीमा कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 1,116.20 रुपए पर पहुंच गए थे.

इतनी है बाजार हिस्सेदारी
देश के बीमा बाजार पर LIC की मजबूत पकड़ है. प्रीमियम के हिसाब से इसकी बाजार हिस्सेदारी 58.87 प्रतिशत और पॉलिसी के हिसाब से 69.91 प्रतिशत है. LIC के शेयर इस साल अब तक 29.98% और पिछले एक साल में 70.27% का रिटर्न दे चुके हैं. ऐसे में सरकार अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर जेब भरना चाहती है. गौरतलब है कि मई 2022 में  एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपए का आईपीओ आया था, जो भारतीय इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. 

IDBI का सौदा जल्द
मोदी सरकार IDBI बैंक को भी बेचने की पूरी तैयारी कर चुकी है. हाल ही में सामने आईं खबरों के अनुसार, IDBI बैंक की बिक्री की प्रक्रिया अब फाइनल स्टेज में पहुंचने वाली है. IDBI बैंक के लिए बोली लगाने वाली तीन कंपनियों में से फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मुश्किल शर्तों को पूरा कर लिया है. इस तरह, वह इस दौड़ में सबसे आगे हो गई है.  फेयरफैक्स भारतीय मूल के कनाडाई अरब पति प्रेम वत्स की कंपनी है. फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स (Fairfax India Holdings) के साथ-साथ NBD एमिरेट्स और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने भी IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी. 

लिखित में दिया आश्वासन 
फेयरफैक्स ने केंद्र सरकार को लिखित में IDBI बैंक के वजूद को पहले की तरह बनाए रखने का आश्वासन दिया है. यह डील कैसी होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन खबर है कि फेयरफैक्स ने IDBI बैंक में 60.7% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए कैश डील का ऑफर दिया है. मोदी सरकार के पास आईडीबीआई बैंक में 45.5% हिस्सेदारी है. जबकि देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी भी इसमें 49% से अधिक हिस्सेदारी रखती है. योजना के अनुसार सरकार बैंक में कुल 60.7% हिस्सेदारी बेच सकती है. इसमें सरकार की 30.5% और LIC की 30.2% हिस्सेदारी शामिल है. IDBI के विनिवेश की प्रक्रिया अक्टूबर 2022 में शुरू हो गई थी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago