✕

होम / बिजनेस / सिविल एविएशन मिनिस्टर Naidu ने कही ऐसी बात, बढ़ जाएगी TATA की टेंशन!

सिविल एविएशन मिनिस्टर Naidu ने कही ऐसी बात, बढ़ जाएगी TATA की टेंशन!

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस में कुछ समय पहले बड़ी हड़ताल हुई थी, जिसके चलते कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू (Kinjarapu Ram Mohan Naidu) ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे टाटा समूह (Tata Group) की टेंशन बढ़ जाएगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस विवाद के मुद्दे पर संसद में बोलते हुए नायडू ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि  एयरलाइंस की ओर से कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो निश्चित रूप से उसे दंडित किया जाएगा. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टाटा समूह का हिस्सा है.

कई फ्लाइट्स हुई थीं रद्द 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा में उड़ानों के रद्द होने से संबंधित प्रश्नों का जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री यह सुनिश्चित करती है कि कोई कैंसिलेशन या देरी न हो. टाटा समूह की एयरलाइन्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम स्वीकार करते हैं कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एक मुद्दा रहा है. चालक दल के साथ कुछ आंतरिक मुद्दे थे, क्योंकि एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयर एशिया इंडिया में विलय हो रहा था. इस कारण बड़े पैमाने पर  7 मई को हड़ताल हुई थी, जिस वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी. 

जुर्माना भी लगाया था
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि  एक बार जब यह मुद्दा सामने आया तो मंत्रालय इसमें शामिल हो गया. DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने एयरलाइन, चालक दल के सदस्यों आदि के साथ चर्चा कर मामले सुलझा लिया गया. नायडू ने कहा कि यदि  विमानन कंपनियां नियमों का पालन नहीं करतीं, तो मंत्रालय दखल देता है. निश्चित दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

यात्री सर्वोच्च प्राथमिकता
नायडू ने स्पष्ट किया कि डीजीसीए एयर इंडिया एक्सप्रेस हड़ताल मामले की जांच कर रहा है. अगर एयरलाइंस की ओर से कोई गड़बड़ी मिलती है, निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्री ही सर्वोच्च प्राथमिकता हों. गौरतलब है कि टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के करीब 200 सदस्य सात मई को हड़ताल पर चले गए थे. इस वजह से कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा था. इसके बाद एयरलाइन ने चालक दल के 25 सदस्यों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं. मामला बिगड़ते देख मुख्य श्रम आयुक्त की ओर से बुलाई बैठक बुलाई गई, जिसमें सुलह पर सहमति बनी और हड़ताल के साथ-साथ टर्मिनेशन लेटर भी वापस ले लिए गए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago