✕

होम / बिजनेस / Trump और Elon Musk के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, टैरिफ नीति का किया विरोध

Trump और Elon Musk के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, टैरिफ नीति का किया विरोध

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और एलन मस्क की रणनीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है. जानिए कैसे इन फैसलों ने शेयर बाजार को हिला दिया और महंगाई को बढ़ाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार एलन मस्क के खिलाफ शनिवार को पूरे अमेरिका में प्रदर्शन किया. वाशिंगटन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने हजारों संघीय कर्मचारियों को निकालने, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद करने, अप्रवासियों को निर्वासित करने, ट्रांसजेंडरों के लिए सुरक्षा को कम करने के ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया.

ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन किया

रॉयटर के अनुसार यूरोप के कई शहरों में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस अभियान को 'हैंड्स आफ' नाम दिया गया है. अमेरिका में नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों सहित 150 से अधिक समूहों ने 1,200 से अधिक प्रदर्शनों का आयोजन की योजना बनाई है.

वाशिंगटन में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ट्रंप दूसरे लोगों हितों की कठपुतली हैं. टैरिफ हमारे देश को नष्ट करने का एक औजार है. एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह पश्चिम और पश्चिमी गठबंधनों को नष्ट करने और बाधित करने की पुतिन की योजना है और उसके पास एक आदर्श कठपुतली है. उसने ट्रम्प को अपना काम कराने के लिए मज़बूर किया है. यह पूरी तरह से अमेरिका को अलग-थलग करने के लिए है.

सभी 50 राज्यों में अन्य स्थानों में विरोध प्रदर्शन

वाशिंगटन, डीसी में नेशनल माल, राज्य की राजधानियां और सभी 50 राज्यों में अन्य स्थानों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उधर बर्लिन, पेरिस समेत यूरोप के कई शहरों में भी शनिवार को प्रदर्शन किया गया. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में प्रदर्शन का आयोजन डेमोक्रेट्स अब्राड द्वारा किया गया था, जो विदेश में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का संगठन है.

टेस्ला शोरूम के सामने भी प्रदर्शन किया

बर्लिन में टेस्ला शोरूम के सामने भी प्रदर्शन किया गया. फ्रैंकफर्ट में ओवरसीज डेमोक्रेट्स समूह के सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की. उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर नारे लिखे थे. फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगभग 200 लोग, जिनमें से अधिकतर अमेरिकी थे, ट्रंप के विरोध में प्लेस डे ला रिपब्लिक पर जुटे. प्रदर्शनकारियों ने ''तानाशाह का विरोध करें'', ''लोकतंत्र बचाओ'' जैसे बैनर लहराए. लंदन और लिस्बन सहित अन्य यूरोपीय शहरों में भी ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए. लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर में एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago