✕

होम / बिजनेस / भारत में एआई पर माइक्रोसॉफ्ट का मेगा प्लान: 2026-29 के बीच 17.5 अरब डॉलर का निवेश

भारत में एआई पर माइक्रोसॉफ्ट का मेगा प्लान: 2026-29 के बीच 17.5 अरब डॉलर का निवेश

भारत में एआई और क्लाउड टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते दायरे को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट का यह रिकॉर्ड निवेश न केवल देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगा, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी पैदा करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेशों में एक की घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी अगले चार वर्षों में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 17.5 अरब डॉलर लगाएगी. यह घोषणा सीईओ सत्य नडेला की पीएम मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद की गई है.

भारत में एआई इकोसिस्टम पर माइक्रोसॉफ्ट का फोकस

सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट 2026 और 2029 के बीच 17.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी. कंपनी ने साफ किया कि यह राशि देश में क्लाउड नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्किल डेवलपमेंट और परिचालन क्षमताओं को विस्तार देने पर खर्च होगी. यह निवेश जनवरी में घोषित 3 अरब डॉलर के अतिरिक्त होगा.

नडेला की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान

यह घोषणा उस समय आई जब चेयरमैन एवं सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बैठक में भारत के एआई रोडमैप और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एआई के मामले में दुनिया भारत को लेकर आशावादी है.” उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का यह निवेश भारतीय युवाओं के लिए बड़े अवसर तैयार करेगा.

हैदराबाद में बनेगा सबसे बड़ा क्लाउड क्षेत्र

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि नया निवेश मुख्य रूप से हैदराबाद में तैयार किए जा रहे ‘इंडिया साउथ सेंट्रल क्लाउड रीजन’ पर केंद्रित होगा. यह 2026 के मध्य तक शुरू हो सकता है.
कंपनी के अनुसार यह उनका भारत का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर जोन होगा, जिसमें तीन अवेलेबिलिटी ज़ोन शामिल होंगे और इसका आकार ईडन गार्डन स्टेडियम से लगभग दोगुना होगा.

गूगल के निवेश के बाद माइक्रोसॉफ्ट का जवाब

माइक्रोसॉफ्ट के इस बड़े निवेश से पहले गूगल भी भारत में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा कर चुका है. गूगल 2026-2030 के बीच विशाखापत्तनम में एआई केंद्र और एक गीगावॉट डेटा सेंटर स्थापित करेगा. गूगल ने इसे भारत में अपना सबसे बड़ा निवेश बताया था.

भारत में एआई भविष्य को गति मिलने की उम्मीद

नडेला ने कहा कि यह निवेश “भारत के एआई भविष्य को मजबूत करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल और क्षमताएं तैयार करेगा.” नडेला चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और नई दिल्ली, बेंगलूरु व मुंबई में कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 minute ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

10 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 minute ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

22 hours ago