✕

होम / बिजनेस / Microsoft ने भारत में कर डाली बड़ी लैंड डील, करोड़ों में हुआ सौदा, ये है कंपनी का प्लान

Microsoft ने भारत में कर डाली बड़ी लैंड डील, करोड़ों में हुआ सौदा, ये है कंपनी का प्लान

माइक्रोसॉफ्ट ने अगस्त के महीने में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की है. भारत में इस खरीदारी को कंपनी की अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में बड़ी लैंड डील की है. Square Yards के मुताबिक कंपनी ने पुणे के हिंजेवाड़ी में 519.72 करोड़ रुपये में एक जमीन खरीदी है, पुणे देश के प्रमुख आईटी हब में शामिल है. हाल के वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाया है. कंपनी के भारत में कई डेटा सेंटर, डेवलपमेंट सेंटर और ऑफिस हैं. माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की जानी मानी टेक कंपनी है, यह ऐपल के बाद दुनिया के दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप 3.078 ट्रिलियन डॉलर है.

पुणे में की है लैंड डील

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की भारतीय यूनिट माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे के हिंजेवाड़ी में 66,414.5 वर्ग मीटर यानी 16.4 एकड़ जमीन खरीदी है, यह डील अगस्त में हुई. कंपनी ने इंडो ग्लोबल इन्फोटेक सिटी एलएलपी से यह जमीन खरीदी. इस डील पर 31.18 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया. कंपनी ने साल 2022 में पिंपरी-चिंचवाड़ में 25 एकड़ का प्लॉट 328 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी साल उसने हैदराबाद में 48 एकड़ जमीन के लिए 267 करोड़ रुपये चुकाए थे.

क्या है कंपनी का प्लान?

माइक्रोसॉफ्ट भारत में अपने बिजनस खासकर डेटा सेंटर ऑपरेशंस को बढ़ा रही हैं और जमीन खरीदना उसके इसी प्लान का हिस्सा है. कंपनी पहले ही पुणे, मुंबई और चेन्नई में डेटा सेंटर बना चुकी है. अभी कंपनी के भारत में 23,000 से अधिक कर्मचारी हैं, कंपनी के ऑफिस बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने भारत में एक बड़ा स्किलिंग इनिशिएटिव शुरू किया है. इसके तहत 20 लाख लोगों को 2025 तक एआई और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग देने की योजना है.

कंपनी पहले भी खरीद चुकी है जमीन

साल 2022 में कंपनी ने महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में 328 करोड़ रुपए में 25 एकड़ का प्लॉट भी हासिल किया. इस साल की शुरुआत में, माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में 267 करोड़ रुपये में 48 एकड़ जमीन हासिल की थी. दोनों डील माइक्रोसॉफ्ट की भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं. फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने इस बात पर जोर दिया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में इनोवेशन में भारतीय डेवलपर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली सहयोगी प्लेटफॉर्म GitHub पर भारत की व्यापक उपस्थिति है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago