✕

होम / बिजनेस / एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 'अनटाइटल्ड' ने नीलामी में रच दिया इतिहास, 118 करोड़ में बिकी

एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 'अनटाइटल्ड' ने नीलामी में रच दिया इतिहास, 118 करोड़ में बिकी

एम.एफ. हुसैन की कला आज भी दुनिया भर में जीवित है और उनकी कृतियाँ अब भी कला प्रेमियों और कलेक्टरों के बीच अपार आकर्षण का कारण बनती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

न्यूयॉर्क क्रिस्टीज में हुई नीलामी में भारतीय चित्रकला के दिग्गज चित्रकार एम.एफ. हुसैन की 'अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)' पेंटिंग ने एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है. यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय आधुनिक कला की पेंटिंग बन गई है. दरअसल, इस पेंटिंग को न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज नीलामी घर द्वारा 1.38 करोड़ डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) में बेचा गया, जो अब तक की सबसे ऊंची नीलामी कीमत है. इस बिक्री ने अमृता शेरगिल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. तो आइए जानते हैं इस पेटिंग में ऐसा क्या खास है, जिससे यह करोड़ों में बिकी और अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है?

1954 में बनी पेंटिंग में भारतीय गांवों के दृश्य

यह पेंटिंग 1954 में बनाई गई थी और इसमें भारतीय गांवों के 13 अलग-अलग दृश्य दिखाई गए हैं. 70 साल बाद, यह पेंटिंग पहली बार सार्वजनिक नीलामी के लिए सामने आई. इस पेंटिंग के माध्यम से हुसैन ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय ग्रामीण जीवन और उसकी अहमियत को दर्शाया है. 

चार गुना ज्यादा मिली पेंटिंग की कीमत

पेंटिंग की शुरुआती कीमत 25 लाख से 35 लाख डॉलर के बीच आंकी गई थी, लेकिन यह उम्मीद से चार गुना अधिक कीमत पर बिकी. इससे पहले, हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग 'अनटाइटल्ड (रीइनकार्नेशन)' थी, जो सितंबर 2023 में लंदन के सोथबीज नीलामी घर में 31 लाख डॉलर (लगभग 26 करोड़ रुपये) में बिकी थी. 

अमृता शेरगिल का रिकॉर्ड टूटा

इस नीलामी ने भारतीय कला की दुनिया में एक नया इतिहास रचा. इससे पहले, सबसे महंगी भारतीय कलाकृति का रिकॉर्ड अमृता शेरगिल की पेंटिंग 'द स्टोरी टेलर (1937)' के नाम था, जो सितंबर 2023 में मुंबई में 74 लाख डॉलर (लगभग 63 करोड़ रुपये) में बिकी थी. 

पेंटिंग के पहले मालिक और उसकी कहानी

यह पेंटिंग पहले नॉर्वे के एक सर्जन लियोन एलियास वोलोडार्स्की ने खरीदी थी, वो एक कला संग्राहक भी थे. उन्होंने 1954 में नई दिल्ली में इसे खरीदा था. बाद में 1964 में उन्होंने इसे ओस्लो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल को दान कर दिया. वहां यह एक निजी न्यूरोसाइंस कॉरिडोर में रखी गई थी। इसलिए यह आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं थी.

पेंटिंग की खासियत

क्रिस्टीज की दक्षिण एशियाई आधुनिक और समकालीन कला विभाग की प्रमुख निशाद अवारी ने इस पेंटिंग को अपने करियर की "सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में से एक" बताया. उन्होंने कहा, "इस पेंटिंग में हुसैन ने भारत की आजादी के बाद गांवों और ग्रामीण जीवन के महत्व को दर्शाया है. यह भारतीय आधुनिक कला की पहचान खोजने का प्रतीक है." अवारी ने बताया कि पेंटिंग में एक किसान खड़ा है, जो जमीन का पोषण करने वाला और रक्षक है. यह किसान एक ऐसे दृश्य को पार करता है, जिसमें खेत और गांव का माहौल दिखाया गया है. 

नीलामी से मिली रकम से डॉक्टरों के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर

इस पेंटिंग को नीलामी तक लाने में 13 साल का समय लगा. जब ओस्लो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने इसे बेचने का निर्णय लिया, तो क्रिस्टीज ने तुरंत इसे नीलामी में लाने की प्रक्रिया शुरू की. इस नीलामी से मिलने वाली रकम का उपयोग डॉ. वोलोडार्स्की के नाम पर डॉक्टरों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर बनाने में किया जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago