✕

होम / बिजनेस / Meta को ये काम करना पड़ा भारी, CCI ने ठोका ₹213 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

Meta को ये काम करना पड़ा भारी, CCI ने ठोका ₹213 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

CCI ने कहा है कि WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किए गए भारतीय यूजर डेटा को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए अन्य मेटा कंपनियों के साथ 5 साल तक शेयर नहीं कर सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेसबुक और WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने सोमवार को 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. मेटा पर CCI ने यह जुर्माना 2021 में WhatsApp प्राइवेसी अपडेट के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीकों को अपनाने पर लगाया है. इसके साथ ही, सीसीआई ने मेटा को प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार (Anti-competitive behaviour) को रोकने और इस तरह की हरकत से दूर रहने का भी निर्देश दिया है.

अपने दबदबे का दुरुपयोग किया

अपने आदेश में सीसीआई ने कहा कि मेटा ने अपने दबदबे का दुरुपयोग किया है. इसके अलावा यह जुर्माना इस बात से भी जुड़ा है कि WhatsApp की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को कैसे लागू किया गया, यूजर का डेटा कैसे जमा किया गया और इसे मेटा की अन्य कंपनियों के साथ कैसे साझा किया गया.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने यह भी कहा है कि WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किए गए भारतीय यूजर डेटा को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए अन्य मेटा कंपनियों के साथ 5 साल तक शेयर नहीं कर सकता. WhatsApp के लिए ये एक बड़ा झटका है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सिर्फ WhatsApp पर ही देश में 500 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर हैं.

META पर लगे हैं ये आरोप

सीसीआई ने अपनी जांच में पाया कि WhatsApp की ‘टेक-इट-या-लीव-इट’ वाली पॉलिसी अपडेट फेयर नहीं थी. यानी इस पॉलिसी ने सभी WhatsApp यूजर्स को डेटा कलेक्शन शर्तों को स्वीकार करने और बिना किसी ऑप्ट-आउट के मेटा ग्रुप के भीतर डेटा शेयर करने के लिए मजबूर किया था. सीसीआई ने अपनी जांच में पाया कि मेटा की ओर से लाई गई यह पॉलिसी, जो एक अपडेट के रूप में थी, यूजर्स को लागू करने के लिए मजबूर करता है और उनकी स्वायत्तता को कम करता है. सीसीआई के अनुसार मेटा, व्हाट्सएप के माध्यम से धारा 4(2)(A)(i) का उल्लंघन किया है.

आपको बता दें, सीसीआई ने मार्च 2021 में WhatsApp की रिवाइज्ड प्राइवेसी पॉलिसी की जांच शुरू की थी, जिसने डेटा कलेक्शन का दायरा बड़ा किया और साथ-साथ मेटा और उसके दूसरे प्रोडक्ट के साथ डेटा शेयरिंग को आसान भी बनाया. जबकि, 2016 तक यूजर्स के पास यह तय करने का विकल्प था कि उन्हें अपना डेटा किसी कंपनी के साथ शेयर करना है या नहीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें