✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते IPO का मेगा वीक: 11 नए इश्यू और 6 लिस्टिंग से बाजार में बढ़ेगी हलचल

अगले हफ्ते IPO का मेगा वीक: 11 नए इश्यू और 6 लिस्टिंग से बाजार में बढ़ेगी हलचल

आने वाला सप्ताह शेयर बाजार में गतिविधियों की बाढ़ लेकर आ रहा है. 11 नए आईपीओ और 6 लिस्टिंग निवेशकों को कई नए अवसर प्रदान करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

दिसंबर की शुरुआत शेयर बाजार के लिए बेहद व्यस्त रहने वाली है, क्योंकि कई कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इस दौरान छह कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी, जिससे प्राइमरी मार्केट में भारी कैपिटल फ्लो देखने को मिल सकता है. मार्केट विश्लेषकों का मानना है कि यह दिसंबर प्राइमरी मार्केट के इतिहास में सबसे सक्रिय महीनों में से एक बन सकता है.

मीशो का सबसे बड़ा आईपीओ

ग्लोबल निवेशकों द्वारा समर्थित मीशो अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रहा है. कंपनी नए शेयरों और ओएफएस के जरिए कुल 5,421.2 करोड़ रुपये जुटाएगी. प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आवंटन की प्रक्रिया 8 दिसंबर को पूरी होगी और 10 दिसंबर को मीशो के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने की उम्मीद है. कंपनी के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है.

एक्वस का आईपीओ 3 दिसंबर से खुलेगा

एक्वस भी 3 दिसंबर को अपना आईपीओ खोलने जा रही है. कंपनी नए इश्यू और ओएफएस के माध्यम से कुल 921.81 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. इसका प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 120 शेयर रखा गया है. कंपनी का शेयर आवंटन 8 दिसंबर को पूरा होगा और इसकी लिस्टिंग 10 दिसंबर को होने की संभावना है.

विद्या वायर्स भी 3 दिसंबर को लाएगी अपना आईपीओ

वाइंडिंग और कंडक्टिविटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी विद्या वायर्स भी 3 दिसंबर को अपना 300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आएगी. कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा 48 से 52 रुपये तय किया है. आईपीओ के शेयरों का आवंटन 8 दिसंबर को होगा जबकि लिस्टिंग 10 दिसंबर को तय है. कंपनी नए शेयरों और ओएफएस के मिश्रण के माध्यम से पूंजी जुटा रही है.

एसएमई सेगमेंट में भी जोरदार हलचल

आने वाले सप्ताह में एसएमई सेगमेंट भी बेहद सक्रिय रहने वाला है. कुल आठ एसएमई कंपनियां अपने-अपने आईपीओ खोलने जा रही हैं. इनमें फूड प्रोसेसिंग, डायग्नोस्टिक्स, एडहेसिव्स, सेफ्टी सर्विसेज, टूरिज्म, केमिकल सॉल्यूशंस और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी विविध क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं. 1 दिसंबर से एस्ट्रोन मल्टीग्रेन, इन्विक्टा डायग्नोस्टिक, स्पेब एडहेसिव्स, क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज और रेवेलकेयर अपने इश्यू लॉन्च करेंगी. इसके बाद 2 दिसंबर को हेलोजी हॉलिडेज और नियोकेम बायो सॉल्यूशंस बाजार में आएंगे. वहीं सप्ताह के अंत में, 4 दिसंबर को लक्ज़री टाइम का आईपीओ खुलेगा. ये सभी कंपनियां बिजनेस विस्तार और अन्य सामान्य उद्देश्यों के लिए पूंजी जुटा रही हैं.

छह कंपनियों की लिस्टिंग से बाजार में नई एन्ट्री

नए आईपीओ के साथ-साथ बाजार में इस हफ्ते छह नई कंपनियां लिस्ट होने जा रही हैं. 2 दिसंबर को एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 3 दिसंबर को मदर न्यूट्री फूड्स और केके सिल्क मिल्स बाज़ार में कदम रखेंगी. वहीं 5 दिसंबर को एक्साटो टेक्नोलॉजीज़, लॉजिकियल सॉल्यूशंस और पर्पल वेव इन्फोकॉम अपनी लिस्टिंग करेंगी. सभी कंपनियां बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर डेब्यू करेंगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

22 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago