होम / सक्सेस स्टोरी / LIC एजेंट, दिवालिया और अब 20,000 करोड़ का मालिक, कौन हैं लछमन दास मित्तल?

LIC एजेंट, दिवालिया और अब 20,000 करोड़ का मालिक, कौन हैं लछमन दास मित्तल?

लछमन दास मित्तल की उम्र 92 साल है और वह भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज अरबपति हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोनालिका ग्रुप, भारत की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है और लछमन दास मित्तल इसके मालिक हैं. लछमन दास मित्तल की उम्र 92 साल है और वह भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज अरबपति हैं. फोर्ब्स (Forbes) की मानें तो लछमन दास मित्तल की नेट-वर्थ लगभग 2.5 बिलियन डॉलर्स के आस पास है. 

120 देशों तक जाते हैं सोनालिका के ट्रैक्टर 
लछमन दास मित्तल कभी LIC एजेंट हुआ करते थे और अरबपति बनने के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की है. लछमन दास मित्तल ने 60 साल कि उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया और साल 1996 में उन्होंने ट्रैक्टर बनाने के बिजनेस में कदम रखा और आगे चलकर सोनालिका ट्रैक्टर्स की नींव रखी. पंजाब के होशियारपुर में सोनालिका ट्रैक्टर्स की बहुत बड़ी फैक्टरी है. 5 अलग-अलग देशों में सोनालिका ट्रैक्टर्स के पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं. कंपनी 120 से ज्यादा देशों को ट्रैक्टर्स निर्यात करती है. 

LIC एजेंट से दिवालिया होने तक का सफर
लछमन दास मित्तल ने अपनी ग्रेजुएशन एक सरकारी कॉलेज से पूरी की और आगे चलकर उन्होंने उर्दू और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. इतना ही नहीं, लछमन दास मित्तल MA अंग्रेजी के गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं. साल 1955 में लछमन दास मित्तल ने एक LIC एजेंट के तौर पर काम करना शुरु किया और अपनी कमाई में से पैसे बचाने शुरू किये. लछमन दास मित्तल ने अपनी सारी सेविंग्स एग्रीकल्चरल मशीनों के एक बिजनेस में लगा दी लेकिन इस बिजनेस ने लछमन दास मित्तल को दिवालिया बना दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ सालों बाद उन्हें सफलता भी मिली.

अब बेटों को थमा दी है बागडोर
लछमन दास मित्तल ने अब सोनालिका ग्रुप की कमान अपने दोनों बेटों अमृत सागर मित्तल और दीपक मित्तल को थमा दी है. लेकिन आज भी वह प्रोफेशनली बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और हर रोज ऑफिस भी जाते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: अब अडानी ग्रुप ने ऑफशोर फंडिंग पर इस रिपोर्ट को किया खारिज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

10 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

7 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

12 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

7 hours ago