होम / बिजनेस / लगने जा रहा फुटवियर बिजनेस का महाकुंभ, तीन दिन तक रहेगा वर्ल्ड लेवल का फेयर

लगने जा रहा फुटवियर बिजनेस का महाकुंभ, तीन दिन तक रहेगा वर्ल्ड लेवल का फेयर

आगरा जहां स्पोर्ट्स शूज के प्रोडक्शन में अपनी भागीदारी शून्य रखता था, अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल से आयोजित न हो सके फुटवियर ट्रेड के महाकुंभ Meet At Agra के 14वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस भव्य आयोजन में क्या खास होगा, कितने देशों की भागीदारी होगी, ऐसे तमाम सवालों के जबाव में शुक्रवार को आयोजन हुई प्रेस वार्ता में सामने आये. फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (AFMEC) द्वारा गांव सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा. 

अध्यक्ष पूरन डावर ने दी पूरी जानकारी
AFMEC के अध्यक्ष पूरन डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में कारोबारी रफ्तार में भले ही कमी रही है लेकिन तकनीकी विकास अपनी रफ्तार से आगे बढ़ा है नई तकनीक के साथ फुटवियर ट्रेड में नए ट्रेंड का आगाज हुआ है. खास बात यह है कि आगरा जहां स्पोर्ट्स शूज के प्रोडक्शन में अपनी भागीदारी शून्य रखता था, अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुका है. कई जूता निर्यातकों ने स्पोर्ट्स शूज बनाने के लिए तकनीकी रूप से स्वयं को विकसित किया है. कई फैक्ट्रियों में स्पोर्ट्स शूज का प्रोडक्शन हो रहा है. अब हम कह सकते हैं कि आगरा की जूता इंडस्ट्री अब सिर्फ चमड़े पर निर्भर नहीं रहेगी.

दुनियाभर में मशहूर है यह फेयर
एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि मीट एट आगरा फेयर दुनिया में लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एन्ड टेक्नोलॉजी फेयर के रूप में  दुनिया के प्रमुख फुटवियर फेयर्स के कैलेंडर में शुमार किया जाता है. यह फेयर न सिर्फ आगरा के जूता उद्योग को गति देने में अहम् भूमिका निभा रहा है, बल्कि भारत को ग्लोबल फैक्ट्री बनाने में ख़ास भूमिका निभा रहा है.

बड़ी-बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा
एफमेक कन्वीनर कैप्टन एएस राना ने बताया कि टाटा, रिलायंस, वालमार्ट और फ्यूचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों ने चीन से आयात पूरी तरह बंद कर दिया है. अब वे भारतीय प्रोडक्ट पर निर्भर हैं. यही कारण है कि हम घरेलू बाजार में लगातार ग्रोथ हासिल कर रहे हैं. अब वक्त है कि हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर विकसित करें. यह फेयर इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गूगल की तरह एक सर्च इंजन है जहां हम वो सब कुछ एक छत के नीचे पाएंगे जो आज हमारी जरूरत है.

एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि निर्यात में आगरा की कुल भागीदारी 25% है. वहीं, घरेलू प्रोडक्शन में 65% है. अब आगरा लगभग 15,000 करोड़ के कारोबारी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है.

तकनीकी सत्र में देश व दुनिया के दिग्गज देंगे व्याख्यान
तीन दिवसीय फेयर के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को तकनीकी सत्र आयोजित होगा, जिसमें भारत व दुनिया के अन्य देशों से आए इंडस्ट्री के दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे. वहीं कॉलेजों के छात्रों को इंडस्ट्री एक्स्पोजर भी मिलेगा, जिससे युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. इस वर्ष फेयर में लगभग 20,000 से अधिक एक्जीबिटर्स के शामिल होने की संभावना है.

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय फेयर का शुक्रवार को शुभारम्भ होगा, जिसमें भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे. वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इस मौके पर एफमेक सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

16 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago