✕

होम / बिजनेस / मीशो का जबरदस्त मार्केट डेब्यू: पहले ही दिन शेयरों ने निवेशकों को दिया 60% तक मुनाफा

मीशो का जबरदस्त मार्केट डेब्यू: पहले ही दिन शेयरों ने निवेशकों को दिया 60% तक मुनाफा

मीशो की शानदार लिस्टिंग ने निवेशकों को मजबूत शुरुआत दी है और कंपनी के प्रति बाजार में भरोसा बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने स्टॉक मार्केट में ऐसी धमाकेदार शुरुआत की कि पहले ही दिन निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल गया. बुधवार यानी 10 दिसंबर को मजबूत लिस्टिंग, ऊंची मांग और जबरदस्त सब्सक्रिप्शन ने इसे हाल के वर्षों का सबसे चर्चित टेक IPO बना दिया.

लिस्टिंग के साथ ही मिली बंपर तेजी

मीशो का IPO प्राइस 111 रुपए तय किया गया था, लेकिन लिस्टिंग के समय शेयर NSE पर 162.05 रुपए और BSE पर 161.20 रुपए पर खुले. कुछ ही देर में शेयर BSE पर 177.55 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंच गया. निवेशकों को लिस्टिंग के पहले दिन लगभग 60% का फायदा हुआ.

IPO को मिला रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन

मीशो का IPO कुल 81.76 गुना सब्सक्राइब हुआ.

1. QIB श्रेणी में 123.34 गुना.
2. NII श्रेणी में 39.85 गुना.
3. रिटेल निवेशकों ने 19.89 गुना तक सब्सक्रिप्शन किया.
इस भारी प्रतिक्रिया ने कंपनी की मार्केट एंट्री को और मजबूत बना दिया.

जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी 4,250 करोड़ रुपए की जुटी राशि का उपयोग क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, AI टीमों के विस्तार, लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने, मार्केटिंग और नए अधिग्रहणों में करेगी. कंपनी का लक्ष्य टेक्नोलॉजी और स्केल को और तेजी से बढ़ाना है.

कैसा है मीशो का बिजनेस मॉडल?

मीशो एसेट-लाइट ई-कॉमर्स मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है. यह छोटे मर्चेंट्स को करोड़ों ग्राहकों से जोड़ता है और कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. FY25 में प्लेटफॉर्म पर 7 लाख सक्रिय सेलर्स और 234 मिलियन यूजर्स थे.

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन घाटा अभी चुनौती

FY25 में मीशो का रेवेन्यू 26% बढ़कर 9,901 करोड़ रुपए रहा, लेकिन ऑपरेशन कॉस्ट और कम मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स के कारण नेट लॉस बढ़कर 3,942 करोड़ रुपए हो गया. FY26 के पहले छह महीनों में भी कंपनी ने 701 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया. हालांकि कंपनी कर्ज-मुक्त है, लेकिन विश्लेषकों के अनुसार आने वाले समय में कंपनी पर दबाव रहेगा कि वह घाटा कम करे और यूनिट इकोनॉमिक्स को मजबूत बनाए. ई-कॉमर्स सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी कंपनी के लिए चुनौती बनी रहेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 minutes ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

12 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

22 hours ago