होम / हेल्थ / SKIN DISEASE की आई नई दवा, जानिए क्‍या है इसमें खास 

SKIN DISEASE की आई नई दवा, जानिए क्‍या है इसमें खास 

कोपेलर (इक्सीकिज़ूमैब) एक प्रेसक्रिप्शन मेडिसिन है जिसका इस्तेमाल किसी डर्मेटोलॉजिस्ट या रेमेटोलॉजिस्ट की सलाह पर और चिकित्सकीय निगरानी में ही करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोरायसिस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई है. एली लिली कंपनी ने ड्रग कंट्रोलर अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अप्रूवल के बाद भारत में इस बीमारी की दवा कोपेलर  (इक्सीकिज़ूमैब) को लॉन्‍च कर दिया है. ये दवा मध्यम से लेकर गंभीर प्लाक सोरायसिस से ग्रस्‍त उन मरीज़ों के लिए उपयोगी होगी जिन्‍हें सिस्‍टमेटिक थेरेपी या फोटोथेरेपी कराने की जरूरत होती है, साथ ही, एक्टिव सोरायटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्क मरीज़ों के उपचार में भी मदद मिलेगी.

क्‍या है सोरायसिस और सोरायटिक आर्थराइटिस
सोरायसिस त्वचा में लंबे समय तक चलने वाली ऑटो-इम्यून बीमारी है जिसमें लगातार जलन की वजह से त्वचा पर सूखे, मोटे, उभरे हुए और लाल धब्बे पड़ जाते हैं और इससे सफेद चकत्ते लगातार बने रहते हैं.  इन चकत्तों से मरीज़ों को बहुत परेशानी होती है क्योंकि इसमें लगातार खुजली होती रहती है. इससे कपड़े पहनने, टहलने, खाना पकाने और टाइपिंग जैसी रोज़ की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि गंभीर रूप से सोरायसिस से पीड़ित मरीज़ों में अवसाद यानी डिप्रेशन होने की आशंका होती है और कई बार ऐसे लोगों में आत्महत्या जैसी भावनाएं भी पनप सकती हैं. सोरायसिस की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी हो सकती है जिसे सोरायटिक आर्थराइटिस कहते हैं. शोध से पता चला है कि सोरायसिस के मामलों में जलन पूरे शरीर में बनी रहती है और इससे सोरायसिस के साथ-साथ हृदय रोगों, डायबिटीज़, किडनी की बीमारियों और पेट में जलन से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

भारत में कितने लोग हैं इस बीमारी से प्रभावित 
सोरायसिस एक गंभीर, इम्युनिटी को नुकसान पहुंचाने वाली, आंतरिक सूजन से संबंधित बीमारी है जिससे दुनिया भर में 12.5 करोड़ लोग प्रभावित हैं. भारत में इसके 0.44 फीसदी से लेकर  2.8 फीसदी लोगों में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं और सभी सोरायसिस मरीज़ों में से 7 से 42 फीसदी लोगों में सोरायटिक आर्थराइटिस पाया जाता है.  यह एक ऐसा प्रोटीन है जो सोरायसिस में सूजन को बढ़ाने और उसे बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

क्‍या बोले कंपनी के निदेशक 
एली लिली एंड कंपनी इंडिया एंड इंडिया सबकॉन्टिनेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत गुप्ता  ने कहा, डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में हमारी इस शुरुआत से भारत में इनोवेटिव दवाएं लाने के लिली के वादे को पूरा करने में मदद मिली है. वैश्विक अध्ययनों से पता चलता है कि मरीज के जीवन पर सोरायसिस का असर कैंसर और हार्ट फेल जैसी  गंभीर बीमारियों जैसा होता है. कोपेलर (इक्सीकिज़ूमैब) जैसे नए उपचार के उपलब्ध होने से स्वास्थ्यसेवा प्रदाताओं को मध्यम से लेकर गंभीर प्लाक सोरायसिस और एक्टिव सोरायटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्कों का सफलतापूर्वक उपचार करने का एक और विकल्प मिल जाएगा जिसकी देश में भारी कमी है. यह पहले से भरे हुए ऑटोइंजेक्टर के सिंगल डोज़ में 80 एमजी प्रति एमएल के स्ट्रेंथ में उपलब्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago