होम / बिजनेस / मीडिया और मनोरंजन के सामने 2030 तक 100 बिलियन का लक्ष्य

मीडिया और मनोरंजन के सामने 2030 तक 100 बिलियन का लक्ष्य

मीडिया और मनोरंजन इंडस्‍ट्री को 100 बिलियन से बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने को लेकर काम करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अगले 10 सालों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 10 ट्रिलियन से भी ज्‍यादा की हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा है कि मीडिया और मनोरंजन इंडस्‍ट्री को 100 बिलियन से बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने को लेकर काम करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अगले 10 सालों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 10 ट्रिलियन से भी ज्‍यादा की हो जाएगी. ऐसे में हमें लक्ष्‍य बनाना है कि 2030 तक मीडिया और मनोरंजन इंडस्‍ट्री 100 बिलियन से ज्‍यादा की हो जाए. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए जहां इन क्षेत्रों में ज्‍यादा विदेशी निवेश की जरूरत होगी वहीं सरकार भी कई तरह के बदलाव कर रही है. उन्‍होंने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय इसके लिए इस इंडस्‍ट्री की हर तरह से मदद करने को सदैव तत्‍पर है.

विदेशी निवेश से और बदलेगी सूरत

सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने मुंबई में आयोजित हुए फिक्‍की के कार्यक्रम में इस बात को लेकर कहा कि इनवेस्‍ट इंडिया के जरिए सरकार इस क्षेत्र में भी विदेशी निवेश लाने के लिए प्रयास कर रही है. सरकार ने इस इंडस्‍ट्री के लिए कई और भी कदम उठाए हैं, जिनमें सरकार ने कई फिल्‍म यूनिट को एक यूनिट में ही मर्ज कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में एनएफडीसी फिल्‍म इंडस्‍ट्री का एक बड़ा सेंटर बनकर उभरेगा.

फिल्‍म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि भारत में फिल्‍म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हम राज्‍यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि यही नहीं हाल ही में आयोजित हुए कान्स फिल्‍म फेस्टिवल में हमने विदेशी फिल्‍मों की भारत में शूटिंग को लेकर और ऑडियो वीडियो को प्रोडक्‍शन को लेकर कई तरह के इंसेटिव का ऐलान किया है.

मॉडल थियेटर पॉलिसी पर हो रहा है काम

उन्‍होंने कहा कि सरकार देश में मॉडल थियेटर पॉलिसी पर काम कर रही है. पिछले कुछ सालों में थियेटरों की संख्‍या में कमी आई है. उन्‍होंने कहा किह में इसके विपरीत काम करना है. सरकार नए थियेटर खोलने के लिए सिंगल विंडो सिस्‍टम लाने पर भी काम कर रही है, जिससे देश में ज्‍यादा से ज्‍यादा थियेटर खुल सके और लोग फिल्‍मों और प्‍ले का आनंद ले सके.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

39 minutes ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

39 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

2 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago