✕

होम / बिजनेस / Google ने फिर की छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी, जानें किस डिपार्टमेंट पर गिरी गाज

Google ने फिर की छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी, जानें किस डिपार्टमेंट पर गिरी गाज

गूगल अपने यहां पर काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ये सभी स्टाफ एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, Pixel स्मार्टफोन और क्रॉम ब्राउजर यूनिट में काम कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल इन दिनों लगातार छंटनी की खबरों को लेकर चर्चा में है. जहां एक तरफ लोग गूगल जैसी कंपनियों में काम करने को सपना मानते हैं, वहीं अब वहां भी नौकरी की गारंटी नहीं रही. गूगल ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. यह छंटनी खासतौर पर उन टीमों में हुई है जो Android, Pixel और Chrome जैसे सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर काम कर रही थीं. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Google ने क्यों की छंटनी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पिछले साल प्लेटफॉर्म और डिवाइस टीमों के विलय के बाद, कंपनी अधिक कुशलता और गति से संचालन के लिए काम कर रही है. इसी प्रक्रिया के तहत अब कुछ अनिवार्य छंटनियों को भी अंजाम दिया गया है. हालांकि, कितने कर्मचारियों को निकाला गया है, इसकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है. 

गूगल की यह रणनीति ऑपरेशंस को सरल बनाने और खर्च घटाने की बड़ी योजना का हिस्सा है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब Amazon, Intel, Goldman Sachs जैसी ग्लोबल कंपनियां भी AI के बढ़ते असर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच नौकरियों में कटौती कर रही हैं.

एचआर और क्लाउड डिपार्टमेंट पर गिरी थी गाज

इसके पहले गूगल ने फरवरी 2025 में एचआर और क्लाउड डिवीजन के कर्मचारियों की छंटनी की थी. कंपनी ने उस समय भी लागत में कटौती और एआई क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की रणनीति के अंतर्गत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू किया गया,जो मार्च 2025 से लागू हुआ. जिसमें सीनियर और मिड लेवल कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर 14 वीक के वेतन के साथ-साथ जितने भी साल काम किया है उसके लिए एक अतिरिक्त सप्ताह का विच्छेद पैकेज ऑफर किया गया था. इसके अलावा क्लाउड डिवीजन, जिसमें कस्टमर एक्सपीरियंस, सेल्स ऑपरेशंस और गो-टू-मार्केट डिपार्टमेंट में काम कर रहे कर्मचारियों को भी नौकरी से निकल गया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.