होम / बिजनेस / फरवरी में मारुति सुजुकी ने बेची इतनी कारें , जानिए कितना हुआ इजाफा 

फरवरी में मारुति सुजुकी ने बेची इतनी कारें , जानिए कितना हुआ इजाफा 

कंपनी ने जनवरी में कुल 172,535 वाहन बेचे, जिसमें 151,367 वाहन घरेलू बाजार में बेचे जबकि इसकी तुलना में, कंपनी ने फरवरी 2023 में कुल 172,321 यूनिट्स की बिक्री की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में भले ही रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में इजाफा कर रहा हो लेकिन देश में कारों की बिक्री में कमी आती नहीं दिख रही है. आलम ये है कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जो भारत में अग्रणी कार कंपनियों में से एक है उसके फरवरी के आंकड़ों में ग्रोथ दर्ज हुई है. एक महीने में कंपनी की बिक्री में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. कंपनी ने अकेले फरवरी में 172321 कारों को बेचा है, जो पिछले साल से उसकी कार बिक्री में काफी ज्‍यादा है. 

कितनी रही फरवरी में कंपनी की सेल 
कंपनी ने फाइलिंग में बताया है कि फरवरी 2023 में उसने कुल 172,321 कारों की बिक्री की है. फरवरी में कंपनी ने जो कारें बेचीं उसमें इसकी कुल बिक्री में 150,823 इकाइयों को उसने घरेलू बाजार में बेचा है जबकि 4,291 इकाइयों को उसने ओईएम में बेचा और 17,207 इकाइयों को उसने एक्‍सपोर्ट किया है. जबकि पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी ने फरवरी 2022 में 1,64,056 कारों की बिक्री की थी. अपनी फाइलिंग में, मारुति सुजुकी ने बताया कि उसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ा, जिससे उसके उत्पादन पर इसका मामूली प्रभाव पड़ा, खासकर घरेलू बाजार में इस कमी का सामना करना पड़ा.

जनवरी में कितनी हुई थी बिक्री 
आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने जनवरी में, 172,535 वाहन बेचे, जिसमें 151,367 वाहन घरेलू बिक्री में शामिल थे जबकि ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को उसने 3,775 इकाइयां बेची और 17,393 इकाइयों का निर्यात भी शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप कुल बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल फरवरी में घरेलू थोक बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,55,114 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 1,40,035 इकाई थी.

निर्यात में हुई कमी 
आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी में कुल निर्यात 28 प्रतिशत घटकर 17,207 यूनिट रह गया, जो फरवरी 2022 में 24,021 यूनिट था. माइक्रो-सेगमेंट में, बलेनो, सेलेरियो, डिज़ायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर की बिक्री फरवरी 2022 में 77,795 यूनिट से बढ़कर फरवरी 2023 में 79,898 हो गई. जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में 147,348 यूनिट यात्री वाहन बिक्री किए जो जनवरी 2022 की 128,924 इकाइयों की बिक्री से 14.2 प्रतिशत अधिक है. माइक्रो-सेगमेंट में, ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री जनवरी 2023 में बढ़कर 25,446 यूनिट हो गई थी, जो जनवरी 2022 में 18,634 यूनिट थी. इसी तरह व्यावसायिक वाहनों की बात करें तो फरवरी 2023 में ट्रकों और बसों सहित MH और ICV की घरेलू बिक्री में काफी वृद्धि हुई और फरवरी 2022 में 14,596 यूनिट की तुलना में फरवरी 2023 में 17,282 यूनिट रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago