होम / बिजनेस / फरवरी में Maruti Suzuki, M&M की बिक्री बढ़ी; Tata Motors, Hyundai ने झेली गिरावट

फरवरी में Maruti Suzuki, M&M की बिक्री बढ़ी; Tata Motors, Hyundai ने झेली गिरावट

फरवरी 2025 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है. पिछले महीने की सेल में महिंद्रा, हुंडई से भी आगे निकल गई और टाटा को भी पीछे छोड़ दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय बाजार में शामिल कार कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है. फरवरी 2025 में एक तरफ जहां मारुति सुजुकी, महिंद्रा की सेल्स में इजाफा हुआ है. वहीं टाटा और हुंडई की बिक्री में कमी आई है. इस महीने महिंद्रा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है वो ये कि भारत की ये कार कंपनी पैसेंजर्स व्हीकल की सेल में दूसरे नंबर पर रही है. वहीं मारुति सुजुकी का नाम इस बार भी टॉप पर रहा है.

Maruti Suzuki की सेल्स रिपोर्ट

मारुति सुजुकी की फरवरी 2025 में भारत में ही पैसेंजर्स व्हीकल की सेल 1,60,791 यूनिट हुई है. वहीं फरवरी 2024 में कंपनी ने 1,60,271 यूनिट्स की सेल की थी. पिछले साल की तुलना में कंपनी को काफी मामूली बढ़त हासिल हुई है. लेकिन फिर एक बार मारुति इस सेल्स लिस्ट में टॉप पर है. मारुति को यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल में 6.2 फीसदी का इजाफा हुआ है. जापानी कंपनी ने फरवरी 2024 में जहां 481 सेडान बेची थीं, वहीं फरवरी 2025 में ये संख्या बढ़कर 1097 पहुंच गई है.

Mahindra ने हासिल किया दूसरा स्थान

महिंद्रा ने फरवरी 2025 में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल में हुंडई और टाटा दोनों ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 50,420 यूनिट्स की सेल की है. वहीं पिछले साल फरवरी 2024 में कंपनी ने 42,401 यूनिट्स की सेल की थी, जिसमें अब 19 फीसदी की बढ़त देखी जा सकती है. महिंद्रा ने पिछले महीने 1,966 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी की हैं.

Hyundai की बिक्री में हुई कमी

हुंडई ने इस साल फरवरी में 47,727 यूनिट्स की सेल की है, जो कि फरवरी 2024 की तुलना में 4.92 फीसदी कम है. वहीं कंपनी के एक्सपोर्ट में 6.8 फीसदी का इजाफा हुआ है. हुंडई ने फरवरी 2025 में 11 हजार गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं. कोरिया की इस कंपनी की टोटल सेल की बात करें तो 2024 की तुलना में कंपनी को 2.93 फीसदी का घाटा होता दिख रहा है.

Tata EVs की सेल में भारी गिरावट

टाटा मोटर्स की पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो फरवरी 2024 की तुलना में कंपनी को 9 फीसदी का घाटा हुआ है. कंपनी ने पिछले महीने 46,435 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं 2024 में टाटा के 51,267 पैसेंजर व्हीकल्स बिके थे. टाटा को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में भी 23 फीसदी का घाटा हुआ है. लेकिन एक्सपोर्ट में टाटा ने बढ़त हासिल की है. फरवरी 2024 में कंपनी ने विदेश बाजार में 54 यूनिट्स सेल की थीं. वहीं फरवरी 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 376 यूनिट्स पर पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.