✕

होम / बिजनेस / खराब ग्लोबल संकेतों के बीच आज भी फिसल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

खराब ग्लोबल संकेतों के बीच आज भी फिसल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

दुनिया भर के शेयर बाजारों पर केंद्रीय बैंकों का डर इस कदर हावी है कि वो इससे उबर ही नहीं पा रहे, खराब ग्लोबल सकेंतों के साथ ही RBI आज पॉलिसी का ऐलान भी करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: आज भी भारतीय बाजारों के लिए गिरावट के ही संकेत हैं, क्योंकि  ग्लोबल मार्केट्स में भरोसा लौटने का नाम नहीं ले रहा है. ग्लोबल मार्केट्स में एक बार फिर चौतरफा बिकवाली हावी हो चुकी है. 6 दिन के बाद बुधवार को जब अमेरिकी बाजार संभले तो थोड़ी उम्मीद बंधी थी, लेकिन गुरुवार को फिर से ये टूट गए. डाओ जोंस 458 अंक गिरकर बंद हुआ, हालांकि शुरुआत अच्छी हुई थी. नैस्डेक में भी करीब 3 परसेंट की बड़ी गिरावट रही. एशियाई बाजार भी आज कमजोरी दिखा रहे हैं. कॉस्पी, ताइवान 1 परसेंट से ज्यादा टूटे हैं. जापान का बाजार निक्केई 1.25 परसेंट से ज्यादा फिसला हुआ है. हालांकि हैंगसेंग में हल्की मजबूती है. SGX Nifty में भी आज हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है. 

1. Hero MotoCorp पर फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी ने कैलिफोर्निया की Zero Motorcycles के साथ करार किया है. ये दोनों मिलकर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाएंगी. कंपनी इसमें 6 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी 

2. RVNL यानी Rail Vikas Nigam में भी आज हलचल देखने को मिल सकती है क्योंकि NHAI से इसको 408 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. 

3. Tata Communications पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने पुणे में निजी 5जी ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया. कंपनी ने उद्योग 4.0 अनुप्रयोगों और उद्यमों के लिए क्षमताओं में तेजी लाने के लिए इसकी शुरुआत की है 

4. बिजली कंपनी पर आज फोकस रखना चाहिए क्योंकि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने पावर एक्सचेंज पर प्राइस कैप की सीमा बढ़ा दी गई है, अब ये तारीख 31 दिसंबर हो गई है. इसका असर CESC, Tata Power जैसी कंपनियों पर होगा

5. MCX पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स में FPIs ट्रेडिंग पर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके मुताबिक कैश सेटलमेंट वाली नॉन एग्री कमोडिटी से शुरुआत होगी. 

6. NALCO, VEDANTA पर आज नजर रखिएगा क्योंकि लंदन मेटल एक्सचेंज रूस की कंपनी RUSAL पर बैन लगा सकता है, इस खबर के बाद से एल्यूमीनियम की कीमतों में तेजी दिखी. 

7. Ircon International ने हाजीपुर-बछवाड़ा दोहरीकरण परियोजना शुरू की है. सरकारी क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन सहित हाजीपुर-बछवाड़ा के 72 रूट किलोमीटर के डबलिंग काम को पूरा कर लिया है. इस पर फोकस बनाकर रखिएगा

8. आज से इंडेक्स में कुछ बदलाव होंगे, निफ्टी में Shree Cement बाहर हो जाएगा, Adani Ent. इसमें शामिल हो जाएगा. निफ्टी 500, निफ्टी स्मॉलकैप 250, निफ्टी 400 मिडकैप से Equitas बाहर होगा , Shoppers Stop शामिल होगा

9. Lupin को मिराबेग्रोन टैबलेट के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली है. फार्मा कंपनी इस दवा को अपने नागपुर में प्लांट में बनाएगी, आज इसका शेयर फोकस में रखिएगा. 

10. Punjab National Bank पर आज फोकस रखना चाहिए, बैंक असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (AIRCL) में पूरी हिस्सेदारी बेचेगा. ARCIL में PNB की हिस्सेदारी अभी 10.01% है.

VIDEO: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

12 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

8 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

10 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

12 hours ago