होम / बिजनेस / आज फेड बढ़ाएगा दरें! भारतीय बाजारों पर दिख सकता है दबाव, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

आज फेड बढ़ाएगा दरें! भारतीय बाजारों पर दिख सकता है दबाव, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

फेड की पॉलिसी से पहले दुनियाभर के बाजारों पर दबाव दिख रहा है, भारतीय बाजार पर भी हल्का दबाव देखने को मिल सकता है. महीने के अंत में रिजर्व बैंक की भी बैठक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी आएगी, इससे पहले अमेरिकी बाजारों का मूड थोड़ा खराब नजर आ रहा है, बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं. डाओ जोंस 313 अंक यानी करीब 1 परसेंट टूटा है, नैस्डेक में 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका के फ्यूचर्स भी आज लाल रंग में ही दिख रहे हैं
Dow Futures, Nasdaq Futures हल्की गिरावट के साथ खुले हैं. SGX Nifty भी आधा परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं. एक्सपर्ट ये मानकर चल रहे थे कि फेड की रेट बढ़ोतरी को शायद बाजारों ने पचा लिया है, लेकिन कल की इस गिरावट ने बता दिया कि अभी गिरावट बाकी है. 

फेड की पॉलिसी से पहले भले ही ग्लोबल मार्केट पर दबाव दिख रहा है, लेकिन खबरों के दम पर किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. एक नजर डालते हैं. 

1- Harsha Eng के शेयरों का आज अलॉटमेंट है, इस IPO को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला था. ये करीब 75 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल हिस्सा करीब 18 गुना भरा था

2- Spicejet ने अपने 80 पायलटों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है, ये खबर इस एयरलाइन के लिए बुरी साबित हो सकती है, नजर बनाकर रखिएगा

3- M&M आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी Swaraj Engines 17.41% हिस्सा खरीदेगी, ये हिस्सेदारी 1400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी जाएगी. 

4- SEBI चीफ माधबी पुरी बुच आज सुबह 9:30 बजे एक संबोधन करने वाली है, इसमें वो क्या ऐलान करेंगी इस पर सभी की नजरें रहेंगी 

5- Ambuja Cement के प्रमोटर्स ने 15 सितंबर को 63.15% हिस्सेदारी को गिरवी रखा है, 8 अक्टूबर को AGM भी बुलाई गई है. इस घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए
ACC के प्रमोटर्स ने भी करीब 56.69% हिस्सेदारी को गिरवी रखा है. 

6- Butterfly Gandhimati का ऑफर फॉर सेल रिटेल निवेशकों के लिए आज खुलेगा, इसका फ्लोर प्राइस 1370 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, इस पर नजर रखिएगा

7- Central Bank of India पर फोकस बनाकर रखिएगा क्योंकि RBI के PCA फ्रेमवर्क से बाहर आ चुका है. इस पर लगी सभी प्रतिबंधों को रिजर्व बैंक ने हटा लिया है

8- AB Fashion ने Caladium को 1.02 करोड़ शेयर जारी किए हैं, शेयरों का ये आवंटन 288.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया है, आज ये शेयर फोकस में रहेगा

9- सरकारी बैंकों के साथ आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक करने वाली हैं, इसमें वैकेंसीज और रिक्रूटमेंट प्लान को लेकर चर्चा हो सकती है 

10- SP Apparels पर भी आज फोकस बनाकर रखिएगा क्योंकि बायबैक को लेकर आज बोर्ड बैठक होने वाली है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.