होम / बिजनेस / बिहार चुनाव और ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, जानिए कौन से शेयर दे सकते हैं बढ़िया रिटर्न

बिहार चुनाव और ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, जानिए कौन से शेयर दे सकते हैं बढ़िया रिटर्न

बुधवार को आईटी और ऑटो शेयरों की लीड में सेंसेक्स 595 अंक उछलकर 84,466 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 25,875 के पार बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की संभावित जीत के अनुमानों और वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 595.19 अंक ( +0.71 %) की बढ़त के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 180 अंकों की बढ़त के साथ 25,875 पर बंद हुआ. आईटी और ऑटो शेयरों की लीड में सेंसेक्स 595 अंक उछलकर 84,466 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 25,875 के पार बंद हुआ. बाजार में तेजी का सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.04% की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी ऑटो 1.24%, निफ्टी फार्मा 1.00%, निफ्टी एनर्जी 0.60%, निफ्टी इन्फ्रा 0.69% और निफ्टी सर्विसेज 0.68% मजबूत हुए.

इन शेयरों में दिखी हलचल

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा में जबरदस्त खरीदारी देखी गई. वहीं नुकसान झेलने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड शामिल रहे. लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.79% की बढ़त के साथ 60,902 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.82% की मजबूती के साथ 18,250 पर बंद हुआ.

बाजार में तेजी के पीछे की वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के अनुमानों ने बाजार का मूड पॉजिटिव किया है. वहीं अमेरिका में शटडाउन टलने की उम्मीदों और वैश्विक आर्थिक स्थिरता ने भी भारतीय निवेशकों को भरोसा दिया है. विश्लेषकों के मुताबिक, अब बाजार की नजर फेड की ब्याज दरों और महंगाई के नए आंकड़ों पर रहेगी.

आज खरीदारी के लिए हॉट स्टॉक्सबाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, उनमें Tata Motors (Commercial Vehicles), Kirloskar Oil, BLS International, Tejas Networks, Syrma SGS Technology, Gujarat Fluorochemicals और Sonata Software शामिल हैं. इनमें से 135 से ज्यादा स्टॉक्स ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है.  Asian Paints, Adani Enterprises, Tech Mahindra पर भी नजर रखनी चाहिए.

मंदी के संकेत वाले शेयर

वहीं जिन शेयरों में दबाव दिख रहा है, उनमें Tata Steel, HDFC Bank, Power Grid, HUL, Kotak Bank और Axis Bank शामिल हैं. इन शेयरों में गिरावट के संकेत बने हुए हैं. बाजार में बनी यह तेजी फिलहाल निवेशकों के आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है. हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेश से पहले बाजार की उतार-चढ़ाव वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें, क्योंकि चुनावी परिणाम और वैश्विक कारक आने वाले दिनों में रुख बदल सकते हैं.

अधिकांश सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, खासकर आईटी और ऑटो सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया. बाजार में तेजी की वजह भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदें, बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स और Groww की सफल लिस्टिंग रहीं. एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी का रुझान शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव है, 26,100–26,200 के स्तर पर रेजिस्टेंस और 25,700 पर सपोर्ट देखा जा रहा है. अगर इंडेक्स 26,100 के ऊपर टिकता है, तो नया रिकॉर्ड हाई 26,277 बन सकता है. कुल मिलाकर, 13 नवंबर को निफ्टी में तेजी जारी रहने की संभावना है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

21 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

22 hours ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

22 hours ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

1 day ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

1 day ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

17 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

20 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

20 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

21 hours ago