✕

होम / बिजनेस / बड़ी गिरावट के साथ मार्केट क्लोज, निफ्टी 22,800 के नीचे, निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे

बड़ी गिरावट के साथ मार्केट क्लोज, निफ्टी 22,800 के नीचे, निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे

सेंसेक्स-निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 के नीचे बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स शेयरों में एक बार फिर बिकवाली दिखी. शुक्रवार को निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 के नीचे बंद हुआ. मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव देखने को मिला. सेक्टोरल फ्रंट पर बात करें तो ऑटो, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में गिरावट दिखी. वहीं, रियल्टी, IT, PSE इंडेक्स गिरकर बंद हुए. Nifty FMCG लगातार 15वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी ऑटो सबसे ज्यादा गिरा. ऑटो इंडेक्स से आज M&M में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यह लगातार 13 में से 11वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 1.88 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (L&T), एचसीएल टेक (HCL Tech), एशियन पेंट (Asian Paint) और एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 0.31 फीसदी से लेकर 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 6.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 1.52 फीसदी से लेकर 2.57% तक की गिरावट देखी गई.

2,242 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,060 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,703 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,242 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 115 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 60 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 128 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 फरवरी को घटकर 401.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 20 फरवरी को 404.85 लाख करोड़ रुपये रहा था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago