✕

होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स ने कराई करोड़ों की कमाई

उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स ने कराई करोड़ों की कमाई

बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 474.98 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली है. निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर बाजार दिन के हाई से नीचे जा फिसला. एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है. आईटी शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली है. इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते रौनक रही. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 34 अंकों के मामूली गिरावट के साथ 84,266 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ 25,797 अंकों पर बंद हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 14 शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए. इसमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 2.93 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 1.14 फीसदी से लेकर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 2.64 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 0.86 फीसदी से 1.54% तक की गिरावट देखी गई.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,054 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,304 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,658 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 92 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 240 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ, वहीं 37 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

बाजार के मार्केट कैप में उछाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 अक्टूबर को बढ़कर 474.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 30 सितंबर को 474.35 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 60,000 करोड़ बढ़ा है, या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 60,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स शेयर बाजार
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित