✕

होम / बिजनेस / बाजार में हलचल बढ़ी: मुनाफे के लिए इन दिग्गज शेयरों पर रखें नजर

बाजार में हलचल बढ़ी: मुनाफे के लिए इन दिग्गज शेयरों पर रखें नजर

बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 344.52 अंक गिरकर 84,211.88 पर बंद हुआ था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 96.25 अंक की कमजोरी के साथ 25,795.15 पर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बीते शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था, लेकिन आज कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स 344.52 अंक यानी 0.41% गिरकर 84,211.88 पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 96.25 अंक यानी 0.37% की कमजोरी के साथ 25,795.15 पर रहा. बैंकिंग सेक्टर ने गिरावट का नेतृत्व किया, जिससे निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.65% की गिरावट पर बंद हुआ. ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और इन्फ्रा इंडेक्स भी लाल निशान में रहे, जबकि मेटल, रियल्टी, एनर्जी और कमोडिटीज सेक्टर में थोड़ी तेजी देखी गई.

लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया.  निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 140 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 59,231.20 पर रहा.
वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.21% या 38.10 अंक गिरकर 18,253.35 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, सन फार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम और ट्रेंट शामिल रहे.
वहीं, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे.

इन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

आज जिन शेयरों में निवेशक रुचि दिखा रहे हैं, उनमें SCI और Hindalco प्रमुख हैं. साथ ही, Sammaan Capital, CreditAccess Grameen, Cholamandalam Financial Holdings, Gravita India और Signatureglobal India के शेयरों में भी खरीदारी बढ़ी है.
कुल मिलाकर 155 से अधिक शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया है, जो बाजार में तेजी के संकेत देता है.

किन शेयरों में गिरावट के संकेत

वहीं, Ceat, Jindal Saw, Cipla, KPR Mill, Raymond Lifestyle, Supreme Industries और HUL के शेयरों में मंदी देखी जा रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन शेयरों में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

इन शेयरों पर भी रखे नजर

बाजार विशेषज्ञों ने बताया है कि Kotak Mahindra Bank ने तिमाही में 2.7% की गिरावट के साथ ₹3,253.3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि NII 4.1% बढ़ा. SBI Life Insurance का मुनाफा 6.6% घटकर ₹494.6 करोड़ रहा, लेकिन नेट प्रीमियम 22.6% बढ़ा. Coforge ने 86% की बढ़त के साथ ₹375.8 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि Reliance Industries नई अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के प्रभाव का मूल्यांकन कर रही है और Meta के साथ ₹855 करोड़ के निवेश से नया JV (REIL) बना रही है. Ola Electric ने ₹1,500 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है, Epack Prefab Technologies को Avaada Ventures से ₹129.94 करोड़ का ऑर्डर मिला है, और Vikran Engineering को महाराष्ट्र में 100 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए ₹354.21 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला. HUDCO ने JNPA के साथ ₹5,000 करोड़ के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए MoU साइन किया है. इन सभी में आज हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

10 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

12 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें