✕

होम / बिजनेस / RBI एमपीसी मीटिंग में एक साथ हुए कई बड़े ऐलान, जानिए RBI गर्वनर ने क्या कहा?

RBI एमपीसी मीटिंग में एक साथ हुए कई बड़े ऐलान, जानिए RBI गर्वनर ने क्या कहा?

आरबीआई गवर्नर ने ब्‍याज दरों को घटाकर एक बार फिर से आम आदमी को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. इसके अलावा इस बैठक में और क्‍या रहा खास, यहां जानिए RBI Monetary Policy की बड़ी बातें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजे आ गए हैं. उम्‍मीदों के मुताबिक गवर्नर ने एक बार आम आदमी को फिर से बड़ी खुशखबरी दी है. दूसरी बार रेपो रेट को घटाया गया है. गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने रेपो रेट को 0.25% से घटाकर 06.00% कर दिया है. इससे आप आदमी के ऊपर से लोन की ईएमआई का बोझ कम होगा और उसे काफी राहत मिलेगी. इसके अलावा इस बैठक में और क्‍या रहा खास, यहां जानिए RBI Monetary Policy की बड़ी बातें...

GDP पर बड़ा एलान

RBI ने इस बैठक में कारोबारी साल 2026 के लिए GDP अनुमान को 6.7% से घटकर 6.5% कर दिया है. NSO के आंकड़ों के अनुसार, कारोबारी साल 2025 के लिए GDP 6.5% रही है. इस बैठक में कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.7% से घटकर 6.5% किया गया है. दूसरी तिमाही के लिए इसे 7% से घटाकर 6.7% कर दिया गया है. तीसरी तिमाही के लिए यह आंकड़ा 6.5% से बढ़कर 6.6% तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, चौथी तिमाही में एक बार फिर इसे 6.5% से घटकर 6.3% रहने का अनुमान है.

Inflation पर क्या कहा?

केंद्रीय बैंक ने कारोबारी साल 2026 के लिए महंगाई अनुमान को 4.2% से घटकर 4% कर दिया है. कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही के लिए इसे 4.5% से घटाकर 3.6% कर दिया है. दूसरी तिमाही के लिए 4% से घटाकर 3.9% कर दिया है. तीसरी तिमाही के लिए 3.8% पर ही बरकरार रखा है. वहीं, चौथी तिमाही के लिए 4.2% से बढ़ाकर 4.4% कर दिया है.

Repo Rate में हुई कटौती

RBI MPC के सभी सदस्यों ने एकमत से ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है. आज की इस कटौती के बाद रेपो रेट 25 बेसिस प्वॉइंट घटकर 6% पर आ गया है. उन्होंने कहा कि कारोबारी साल 2026 की शुरुआत चुनौतियों के साथ हुई है. MSF रेट 6.5% से घटकर 6.25% पर आ गया है. SDF रेट 6% से घटाकर 5.75% हो गया है. साथ ही, MPC ने पॉलिसी रुख को Neutral से Accomodative कर लिया है. इस पर पूरी डिटेल यहां पढ़ें.

ट्रंप Tariff पर दिया बड़ा बयान

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि टैरिफ बढ़ने से एक्सपोर्ट पर निगेटिव असर पड़ेगा. अनिश्चितता बढ़ने की वजह से करेंसी पर दबाव देखने को मिल सकता है. संभव है कि महंगाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर, ग्लोबल ट्रेड और पॉलिसी अनिश्चितता के बीच ग्रोथ पर नजर होगी. घरेलू महंगाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

आरबीआई एमपीसी मीटिंग के बड़े एलान

स्ट्रेस्ड मैकेनिज़्म के जरिए सिक्योरिटाइजेशन का प्रस्ताव लाया गया है. इसे ARC के जरिए किया जाएगा. फिलहाल, बैंकों और NBFC लिमिट से लेकर PSL के बीच को-लेंडिंग की सुविधा होगी. लेकिन, इसका दायरा बढ़ाकर सभी रेगुलेटेड एंटिटी और लोन्स पर होगा. सोने के बदले लोन पर रेगुलेशन का और विस्तार होगा. NPCI अब बैंकों और स्टेकहोल्डर्स के लिए P2P लिमिट को बढ़ाने का प्रस्ताव है. फिलहाल, यह 1 लाख रुपये तक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

12 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

15 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

16 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.