होम / बिजनेस / Condoms बनाने वाली ये कंपनी ला रही है फार्मा सेक्टर का बड़ा IPO, कमाई के लिए रहें तैयार

Condoms बनाने वाली ये कंपनी ला रही है फार्मा सेक्टर का बड़ा IPO, कमाई के लिए रहें तैयार

पिछले कुछ वक्त में कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और साल के अंत तक कई और कंपनियां अपने आईपीओ की घोषणा कर सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप आईपीओ के जरिए कमाई करते हैं, तो आपके लिए एक और ज़बरदस्त मौका आने वाला है. मैनफोर्स कंडोम (Manforce Condoms) बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटरी (SEBI) के पास ज़रूरी कागजात जमा कर दिए हैं. मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ घरेलू फार्मा सेक्टर के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है.

इतना हो सकता है Size
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईपीओ में कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल होगी. आईपीओ का साइज करीब 5,500 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ पैसा कमाने का मौका हो सकता है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त में कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और साल के अंत तक कई और कंपनियां अपने आईपीओ की घोषणा कर सकती हैं. बाबा रामदेव भी अगले पांच सालों में अपनी 4 कंपनियों के आईपीओ लेकर आएंगे.   

ये हैं कंपनी के प्रमुख ब्रांड
मैनकाइंड फार्मा 1995 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी के फाउंडर आरसी जुनेजा हैं. करीब 16,000 कर्मचारियों वाली मैनकाइंड फार्मा भारत की एक प्रमुख दवा कंपनी में से एक है. ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के अलावा के प्रमुख ब्रांड्स में मैनफोर्स कंडोम, प्रेगा-न्यूज प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट, Unwanted-21, गैस-ओ-फास्ट आयुर्वेदिक एंटासिड और मुंहासे का इलाज करने वाली दवा एक्नेस्टार शामिल हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च, 2022 तक कंपनी के पास सिक्किम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे भारत में 23 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं

इन देशों तक फैला कारोबार 
वित्तीय वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए, कंपनी का रिवेन्यु क्रमश: 5,788.8 करोड़, 6,385 करोड़ और 7,594.7 रुपए करोड़ था. मैनकाइंड फार्मा केवल भारत तक ही सीमित नहीं है. अमेरिका, बांग्लादेश, केन्या, श्रीलंका और नेपाल भी इसके प्रमुख बाजारों में शामिल हैं. मैनकाइंड फार्मा ऐसे समय में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है जब दो बड़ी कंपनियों के बड़े आईपीओ अटके हुए हैं. Macleods Pharma ने अपनी लिस्टिंग योजना टाल दी है. वहीं, Emcure Pharma ने सेबी की मंजूरी के बाद भी अपना IPO लॉन्च नहीं किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

16 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

18 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

17 hours ago