होम / बिजनेस / Mamaearth के शेयरों में आया 20% का उछाल, इस खबर ने किया कमाल!

Mamaearth के शेयरों में आया 20% का उछाल, इस खबर ने किया कमाल!

Mamaearth के शेयरों में आज 20% का उछाल देखने को मिला है और इस उछाल के पीछे एक खबर को मुख्य वजह बताया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में आज का शुरुआती कारोबार, मामाअर्थ (Mamaearth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) के लिए काफी बड़ी खबर लेकर आया है. जैसा कि हम जानते हैं कि किसी भी कंपनी के पक्ष या विपक्ष में आई खबर शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों को प्रभावित करती है, मामाअर्थ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक खबर की बदौलत कंपनी के शेयरों में 20% जितना उछाल देखने को मिला है. 

क्या पूरा मामला?
मामाअर्थ (Mamaearth) सबसे बड़ी डिजिटल-फर्स्ट ब्यूटी एवं पर्सनल केयर कंपनी है और आज दिन के शुरूआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में 20% जितना उछाल देखने को मिला है. अब जानते हैं कि आखिर इस उछाल के पीछे मौजूद खबर क्या थी? दरअसल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने स्टॉक का टारगेट प्राइज 520 रूपए से बढ़ाकर 530 रुपए प्रति शेयर कर दिया था और इस बढ़ोत्तरी की वजह से ही कंपनी के शेयरों में 20% जितना उछाल देखने को मिला है. जेफरीज ने मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (Honasa Consumer Private Limited) के सभी शेयरों के टारगेट प्राइज में 5 से 6% जितनी बढ़ोत्तरी की है. 

अपने अधिकतम स्तर पर MamaEarth के शेयर
मामाअर्थ (Mamaearth) के शेयरों में आये 20% के उछाल के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर 422.50 रुपए प्रति शेयर के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए हैं. मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) ने हाल ही में वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे भी जारी किये हैं और साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि सालाना आधार पर इस तिमाही में कंपनी की बिक्री में लगभग 21% की बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद कंपनी की सेल्स 496 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी. 

Mamaearth को है विश्वास 
होनासा कंज्यूमर मैनेजमेंट को विश्वास है कि आने वाले समय में कंपनी की कमाई में लगभग 30% की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही कंपनी को यह विश्वास भी है कि आने वाले सालों में कंपनी के EBITDA में भी सालाना आधार पर सुधार देखने को मिल सकता है और इसके लिए ऑपरेटिंग को प्रमुख वजह बताया है और साथ ही कंपनी द्वारा विज्ञापन पर किये जाने वाले खर्च की बदौलत भी कंपनी के EBITDA में सुधार देखने को मिल सकती है.
 
यह भी पढ़ें: Wedding Season: शादी की शहनाई से बाजार भी होगा गुलजार, इतने करोड़ के कारोबार की है आस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें