✕

होम / बिजनेस / पैसों का कर लें जुगाड़, आने वाला है LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO, सेबी से मिली हरी झंडी

पैसों का कर लें जुगाड़, आने वाला है LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO, सेबी से मिली हरी झंडी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को सेबी से 15,000 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) की मंजूरी मिल गई. कंपनी अपनी 15% हिस्सेदारी बेचेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को 15,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी मिल गई है. अक्टूबर 2024 में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भारतीय शेयर बाजार में उतरने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी. दिसंबर 2024 में, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने IPO के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए थे.

IPO में रहेगा केवल ऑफर फॉर सेल

IPO के तहत LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की पेरेंट कंपनी LG 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी. यह 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अब LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को SEBI से अपना IPO लाने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने पब्लिक इश्यू के साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा गया है कि IPO का अनुमानित साइज 15,000 करोड़ रुपये का है. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इसलिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को IPO से कोई इनकम हासिल नहीं होगी. जुटाई गई पूरी धनराशि पेरेंट कंपनी के पास जाएगी.

पिछले महीने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी इंडियन यूनिट के आगामीI PO के लिए रोड शो शुरू किया. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में एक दिग्गज कंपनी है. इसके प्रोडक्ट भारत और विदेशों में B2C और B2B दोनों तरह के ग्राहकों को बेचे जाते हैं. यह अपने सभी प्रोडक्ट्स के लिए इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विसेज भी देती है. इसके प्रोडक्ट्स में वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, LED TV पैनल, इन्वर्टर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव आदि शामिल हैं.

वित्त वर्ष 2024 में ₹64000 करोड़ का रेवेन्यू

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश के नोएडा और महाराष्ट्र के पुणे में हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 64,087.97 करोड़ रुपये था. मॉर्गन स्टेनली इंडिया, जे पी मॉर्गन इंडिया, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इसके IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago