होम / बिजनेस / इस बैंक में और हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं Anand Mahindra, ये है तैयारी

इस बैंक में और हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं Anand Mahindra, ये है तैयारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ऑटोमोबाइल, IT से लेकर फाइनेंशियल सेक्टर में भी उपस्थिति रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ग्रुप ने आरबीएल बैंक (RBL Bank) में बड़ा निवेश करते हुए 3.53 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. हालांकि, समूह इतने भर से ही खुश नहीं है, वो अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 10% करना चाहता है. इसी के सिलसिले में M&M ने RBL Bank के प्रबंधन से मुलाकात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 417 करोड़ रुपए में प्राइवेट सेक्टर बैंक RBL में 3.53% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के बाद M&M समूह अब आगे की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत इस बैंक में हिस्सेदारी को बढ़ाया जाना है.

RBI से लेनी होगी मंजूरी
M&M ने भी साफ किया है कि RBL Bank में उसका मौजूदा निवेश प्रारंभिक निवेश है. आगे भी वैल्यू, रेगुलेटरी अप्रूवल और आवश्यक प्रक्रियाओं के आधार पर निवेश के अवसर तलाशे जा सकते हैं. साथ ही उसने यह भी कहा है कि किसी भी सूरत में उसकी कुल हिस्सेदारी 10% से ज्यादा नहीं होगी. बता दें कि नियमों के मुताबिक, बैंकों में 5 प्रतिशत या इससे अधिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मंजूरी आवश्यक होती है. ऐसे में आनंद महिंद्रा की अगुवाई वाले समूह को अपनी योजना पर आगे बढ़ने के लिए RBI से मंजूरी लेनी होगी. 

इसलिए लगाया है दांव
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ऑटोमोबाइल, IT से लेकर फाइनेंशियल सेक्टर में भी उपस्थिति रखता है. नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) महिंद्रा फाइनेंस के जरिए समूह फाइनेंशियल सेक्टर में मौजूद है और अब इसमें विस्तार की संभावनाएं तलाश रहा है. RBL Bank में हिस्सेदारी खरीदना इसी का हिस्सा है. वहीं, RBL बैंक की बात करें, तो इसका पूरा नाम Ratnakar Bank लिमिटेड है. मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक के 13.65 मिलियन से ज्यादा कस्टमर हैं. देश के कई शहरों में बैंक की कुल 520 सामान्य ब्रांचेज और 1,115 Business Correspondent Branches हैं. RBL के एटीएम की संख्या 414 है.

बेहतर है वित्तीय स्थिति
आरबीएल बैंक की वित्तीय सेहत की बात करें, तो इसमें सुधार देखने को मिला है. बैंक ने कुछ वक्त पूर्व पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए थे. जिसके अनुसार, उसका प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 43% बढ़कर 288 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसके अलावा, बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम भी पिछले साल के मुकाबले 21 फीसदी बढ़ी है. वहीं, तिमाही के दौरान बैंक के NPA (Non-Performing Assets) में भी कमी देखने को मिली है. बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.22% रहा, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 4.08 फीसदी था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

8 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago