✕

होम / बिजनेस / इंश्योरेंस सेक्टर में उतरी महिंद्रा! ग्लोबल कंपनी मैनुलाइफ के साथ की साझेदारी

इंश्योरेंस सेक्टर में उतरी महिंद्रा! ग्लोबल कंपनी मैनुलाइफ के साथ की साझेदारी

मैनुलाइफ जैसी ग्लोबल कंपनी के साथ साझेदारी से महिंद्रा को तकनीकी और रणनीतिक मजबूती मिलेगी. यह वेंचर LIC सहित पूरी इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए यह प्रतिस्पर्धा और नवाचार का नया दौर साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

वाहन निर्माण के बाद अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जीवन बीमा के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है. कंपनी ने कनाडा की मैनुलाइफ (Manulife) के साथ मिलकर एक लाइफ इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है. इसके साथ ही, देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC को अब एक नए और मजबूत प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करना होगा. तो आइए महिंद्रा की इस नई योजना के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

महिंद्रा-मैनुलाइफ मिलकर बनाएंगे नया बीमा ब्रांड

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मैनुलाइफ की नई इंश्योरेंस कंपनी में दोनों की 50-50 हिस्सेदारी होगी. यह ज्वाइंट वेंचर गांवों और अर्ध-शहरी इलाकों पर विशेष ध्यान देगा, जबकि धीरे-धीरे शहरी बाजारों में भी अपना विस्तार करेगा. दोनों कंपनियों को इस प्रोजेक्ट के लिए नियामकीय मंजूरी (regulatory approval) का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद भारत में इसका संचालन शुरू होगा. गौरतलब है कि महिंद्रा और मैनुलाइफ पहले से ही ‘Mahindra Manulife Investment Management’ के नाम से निवेश प्रबंधन व्यवसाय चला रहे हैं, जिसे वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया था.

₹7,200 करोड़ का शुरुआती निवेश प्लान

दोनों कंपनियां पहले दस वर्षों में ₹3,600-₹3,600 करोड़ का निवेश करेंगी. शुरुआती पांच सालों में यह निवेश ₹1,350 करोड़ तक रहने की उम्मीद है. ज्वाइंट वेंचर का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत में ‘Insurance for All’ यानी ‘हर नागरिक के लिए बीमा’ का सपना साकार किया जाए. महिंद्रा और मैनुलाइफ दोनों को नए उपक्रम के बोर्ड में दो-दो डायरेक्टर नियुक्त करने का अधिकार होगा. साथ ही, पूंजी ढांचे (capital structure) में बदलाव का अंतिम निर्णय महिंद्रा के पास रहेगा.

भारत का तेजी से बढ़ता इंश्योरेंस मार्केट

भारत में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है. उद्योग के अनुसार, नया बिजनेस प्रीमियम $2,000 करोड़ से अधिक हो चुका है और यह बीते पांच वर्षों में 12% की CAGR से बढ़ रहा है. हालांकि महिंद्रा का मानना है कि बीमा की पहुंच अभी भी सीमित है, लेकिन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की बड़ी संभावना है.

शेयरों पर मामूली असर

घोषणा के बावजूद, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर (M&M Share Price) बीएसई पर आज 0.36% गिरकर ₹3,739.90 पर बंद हुआ. एक दिन पहले यह अपने साल के उच्चतम स्तर ₹3,780.20 पर पहुंचा था, जबकि 7 अप्रैल 2025 को यह ₹2,360.45 के निचले स्तर पर था. वहीं खबर लिखे जाने के दौरान कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट देखी गई और यह 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.734.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

LIC फिलहाल भारत की लाइफ इंश्योरेंस मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी है. ऐसे में महिंद्रा का इस क्षेत्र में उतरना उद्योग के लिए नया प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार कर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऑटो सेक्टर से लेकर फाइनेंशियल सर्विसेज तक मजबूत पकड़ रखने वाले महिंद्रा ग्रुप के पास विश्वसनीयता और नेटवर्क दोनों हैं, जो बीमा कारोबार को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

3 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें