✕

होम / बिजनेस / 26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, क्या BSE और NSE रहेंगे बंद? जानिए

26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, क्या BSE और NSE रहेंगे बंद? जानिए

महा शिवरात्रि हमारे देश का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भारत भर में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, इस दिन देश भर के कई संस्थानों में छुट्टी रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि इस दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा या खुला रहेगा. तो आपको बता दें, 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. 

2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी?

NSE के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार पूरे साल भर में 14 दिन अलग-अलग त्योहारों की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. यानी इस दिन घरेलू स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इसके बाद घरेलू स्टॉक मार्केट में 14 मार्च को होली के दिन मार्केट बंद रहेगा. वहीं, 31 मार्च को ईद-उल-फितर की वजह से भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

अप्रैल से लेकर दिसंबर तक कब-कब रहेगी छुट्टी?

अप्रैल के महीने में श्री महावीर जयंती की वजह से 10 अप्रैल को स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. वहीं, 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की वजह से छुट्टी रहेगी. गुड फ्राइडे की वजह से 18 अप्रैल को स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. महाराष्ट्र दिवस 1 मई को मनाया जाता है. इस दिन भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण भी शेयर मार्केट बंद रहेगा. 

वहीं, गणेश चतुर्थी के कारण 27 अगस्त को मार्केट बंद रहेगा. अक्टूबर के महीने में 2 अक्टूबर को मार्केट महात्मा गांधी की जयंती के कारण और फिर 21 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को दिवाली प्रतिपदा की वजह से मार्केट बंद रहेगा. 5 नवंबर को नवंबर के महीने में गुरु नानक देव की जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी. क्रिसमस की वजह से 25 दिसंबर को स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.

जब छुट्टी के दिन भी चलेगा बाजार

21 अक्टूबर, 2025 को दिवाली (लक्ष्मी पूजन) के दौरान बाजार में रेगुलर काम नहीं होगा, लेकिन एक विशेष “मुहूर्त ट्रेडिंग” सत्र आयोजित जरूर होगा. साल में एक ही दिन ऐसा होता है, जब बाजार में छुट्टी के दिन काम होता है. लेकिन यह 1 घंटे के लिए होता है. इस सत्र के लिए अभी सही समय की घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि ये तिथियां एक्सचेंजों की आधिकारिक घोषणाओं के आधार पर बदल सकती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago