✕

होम / बिजनेस / 63 साल की उम्र में बजाज ऑटो वाले मधुर बजाज का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

63 साल की उम्र में बजाज ऑटो वाले मधुर बजाज का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सबह को एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 63 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की मशहूर बिजनेस फैमिली ‘बजाज’ से एक दुखद खबर आई है. इस परिवार के एक अहम सदस्य और कंपनी में बड़ी भूमिका निभा चुके मधुर बजाज का देहांत हो गया है. पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे मधुर ने 72 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. 2022 में इसी परिवार और कंपनी के सबसे मजबूत स्तंभ राहुल बजाज का निधन हुआ था. मधुर बजाज ने जनवरी 2024 में बजाज ऑटो के वाइस प्रेजिडेंट पद से इस्तीफा दिया था. फिलहाल वे बजाज फिनसर्व के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे.

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र आंदोलन ने जताया दुख 

भारत के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र आंदोलन ने बजाज के निधन पर शोक जताया है. "हम अपने प्रिय सलाहकार मधुर बजाज के निधन से बहुत दुखी हैं - एक ऐसे व्यक्ति जिनकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और शांत नेतृत्व ने उन सभी पर एक अमिट छाप छोड़ी जो उन्हें जानते थे. 2017 में हमारे सलाहकार बोर्ड की शुरुआत से ही IIMUN के सलाहकारों में से एक के रूप में, वे उद्देश्य और अखंडता के साथ युवा नेताओं को आकार देने के हमारे दृष्टिकोण के साथ खड़े रहे. उनके मार्गदर्शन ने आज हम जिस चीज के लिए खड़े हैं, उसकी नींव रखने में मदद की."

35000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए

मधुर बजाज की गिनती देश की चुनिंदा अमीर शख्सियतों में होती थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह अपने पीछे 35000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं. फोर्ब्स की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मधुर बजाज की कुल संपत्ति करीब 4.1 बिलियन डॉलर है. उनके पास बजाज ग्रुप की हिस्सेदारी रही. फोर्ब्स की तरफ से फरवरी 2021 में जारी की गई अरबपतियों की लिस्ट में मधुर बजाज 421वें नंबर पर रहे. 31 मार्च 2025 तक उनके पास कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत 2,914.4 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

फोर्ब्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर

इसके अलावा परिवार की संपत्ति भी करोड़ों रुपये में है. अक्टूबर 2024 में जारी फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बजाज फैमिली को 10वें नंबर पर रखा गया. इस लिस्ट के अनुसार बजाज फैमिली की कुल संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर है. बजाज ग्रुप देश के अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहा है. ऑटो-मोबाइल, फाइनेंस और कंज्यूमर प्रोडक्ट में बजाज ग्रुप ने काफी काम किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.