✕

होम / बिजनेस / LuLu Group ग्रुप भारत में करेगा 5,000 करोड़ रुपये का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

LuLu Group ग्रुप भारत में करेगा 5,000 करोड़ रुपये का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इस बड़े निवेश के साथ, लुलु ग्रुप केरल में न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी स्थित एक प्रमुख व्यावसायिक समूह लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (LuLu Group International) ने भारत में अपने आगामी निवेश की घोषणा की है. इस निवेश के तहत, लुलु ग्रुप अगले चार से पांच वर्षों में केरल राज्य में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस निवेश से केरल में 15,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई जा रही है. यह निवेश विभिन्न क्षेत्रों में होगा, जिनमें खाद्य प्रसंस्करण, इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक प्रमुख हैं. तो आइए ग्रुप की पूरी योजना के बारे में जानते हैं.

आगे बढ़ेगा फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लुलु ग्रुप के कार्यकारी निदेशक, एम ए अशरफ अली ने 'इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट' (IKGS) के दौरान इस निवेश की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह निवेश मुख्य रूप से केरल में फूड प्रोसेसिंग, ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट और IT पार्क जैसे सेक्टरों में किया जाएगा. अशरफ अली के मुताबिक, केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव से इस मामले में पहले ही बातचीत हो चुकी है, और वर्तमान में इस योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

20 एकड़ में बनेगा फूड प्रोसेसिंग जोन

अली ने कहा कि प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग जोन को कलामस्सेरी में 20 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।. यहां पर फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग की जाएगी, और ये उत्पाद विभिन्न देशों में भेजे जाएंगे. इसके अलावा, कोच्चि में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में IT और फिनटेक सेक्टर में भी लुलु ग्रुप का निवेश होगा. इस निवेश से कोल्ड स्टोरेज की सुविधा के साथ केरल और तमिलनाडु से फल और सब्जियां एकत्र की जाएंगी, जिन्हें बाद में प्रोसेस करके विदेशों में निर्यात किया जाएगा.

लुलु ग्रुप के अन्य प्रोजेक्ट्स

लुलु ग्रुप के कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी केरल में चल रहे हैं. कोच्चि के इन्फोपार्क में कंपनी दो IT टावर बना रही है, जिनमें लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. इन टावरों के तीन महीने के भीतर शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी पेरिंथलमन्ना, तिरूर, कन्नूर, कासरगोड और त्रिशूर में छोटे शॉपिंग मॉल्स भी बना रही है, जो स्थानीय रिटेल बाजार को बढ़ावा देंगे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago