✕

होम / बिजनेस / LTIMindtree ने अमेरिकी केमिकल निर्माता के साथ $100 मिलियन का समझौता किया, AI और डिजिटल सेवाओं पर जोर

LTIMindtree ने अमेरिकी केमिकल निर्माता के साथ $100 मिलियन का समझौता किया, AI और डिजिटल सेवाओं पर जोर

यह साझेदारी LTIMindtree को केमिकल और एनर्जी सेक्टर में AI-केंद्रित विकास और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थापित करती है. कंपनी की तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार के माध्यम से यह समझौता ग्राहक अनुभव, दक्षता और सतत नवाचार को नए स्तर पर ले जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

वैश्विक टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी LTIMindtree ने अमेरिका स्थित एक प्रमुख केमिकल और पॉलीमर निर्माता के साथ $100 मिलियन से अधिक का मल्टी-ईयर रणनीतिक समझौता किया. इस साझेदारी के तहत कंपनी IT सेवाओं, ऑटोमेशन और AI-आधारित समाधानों के माध्यम से सेवा वितरण को बेहतर बनाने और लागत अनुकूलन करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.

इस समझौते के तहत, LTIMindtree कंपनी को व्यापक IT सेवाएं प्रदान करेगी, जिसमें कोर बिज़नेस एप्लिकेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशंस, एंड यूज़र सपोर्ट, सॉफ्टवेयर एसेट गवर्नेंस और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन शामिल हैं. इस साझेदारी का उद्देश्य AI, ऑटोमेशन और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं का उपयोग कर स्मार्ट एफिशिएंसी, लागत अनुकूलन, वेंडर कंसोलिडेशन और सतत नवाचार के माध्यम से सेवा वितरण को बेहतर बनाना और रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करना है

LTIMindtree के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंउ लाम्बू ने कहा, "यह सफलता LTIMindtree की केमिकल और एनर्जी सेक्टर में AI-केंद्रित विकास के लिए भरोसेमंद ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में स्थिति को मजबूत करती है. हम टेक्नोलॉजी, एजिलिटी और गहरी डोमेन विशेषज्ञता के जरिए मापनीय परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं"

LTIMindtree के मुख्य बिज़नेस ऑफिसर, एनर्जी एंड यूटिलिटीज़ रमेश कन्नन ने कहा, "हमारे क्लाइंट के भरोसे के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं. यह साझेदारी हमारे साझा दृष्टिकोण को रेखांकित करती है – एक भविष्य के लिए तैयार IT इकोसिस्टम का निर्माण, जो नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता से प्रेरित हो"

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

10 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

12 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें