होम / बिजनेस / Budget वाले दिन ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हो गया महंगा

Budget वाले दिन ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हो गया महंगा

1 फरवरी को सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट (Budget 2024) से ठीक पहले महंगाई का झटका लग गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. एक फरवरी को जारी हुए नए रेट्स के मुताबिक, सिलेंडर पहले से 14 रुपए महंगा हो गया है. हालांकि यह बढ़ोत्तरी केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे.  

अब कितने पहुंचे दाम
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब यह 1755.50 रुपए की जगह 1769.50 रुपए पर मिलेगा. कोलकाता में इसके लिए 1869 के बजाए 1887 रुपए चुकाने होंगे. इसी तरह, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1708.50 से बढ़कर 1723.50 और चेन्नई में 1924.50 से बढ़कर 1937 रुपए हो गए हैं. गौरतलब है कि डोमेस्टिक सिलेंडर के रेट जहां पिछले तीन साल में केवल 17 बार बदले हैं. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगभग हर महीने बदल रहे हैं. 1 जनवरी 2021 को दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर का दाम 1349 रुपए था. 

इस तरह बढ़ेगा खर्चा
कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Price) के दाम में हुई बढ़ोत्तरी से भी आम आदमी की जेब प्रभावित होना लाजमी है. इससे बाहर चाय पीने से लेकर खाना खाने तक सबकुछ महंगा हो जाएगा. अफसोस की बात ये है कि एक बार जो दाम बढ़ जाते हैं, वो सिलेंडर सस्ता होने पर भी नीचे नहीं आते. वहीं, पेट्रोल-डीजल की बात करें, तो इनके दाम पिछले 17 माह से अधिक समय स्थिर हैं, यानी इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था. तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की चढ़ती कीमतें और अपने घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल महंगा करती आई हैं. लेकिन अब जहां पहले के मुकाबले कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल सस्ता है. वहीं दूसरी तरफ कंपनियों का खजाना भी भर गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में तेल कंपनियों को 31,159 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago