✕

होम / बिजनेस / पहले Budget देख लगा झटका और अब महंगाई का फटका, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

पहले Budget देख लगा झटका और अब महंगाई का फटका, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

महंगाई के मोर्चे पर जनता को एक और झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट में लगे झटके के बाद लोगों को एक और झटका लगा है. एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढ़ा दिये हैं. हालांकि, ये बढ़ोत्तरी केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए हुई है.  कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. 

अब इतनी हो गई कीमत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं. कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढ़ा दिए हैं. राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत बढ़कर 1652.50 रुपए हो गई है. कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1764.50 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में इसके लिए 1605 और चेन्नई में 1817 रुपए खर्च करने होंगे. जबकि घरेलू  14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

पिछले महीने कटौती
एक जुलाई को कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती की थी. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट और होटल आदि में होता है. इसके महंगा होने पर बाहर खाना-पीना महंगा हो जाता है, लेकिन क्रूर सच्चाई यह है कि कीमत घटने पर चढ़े दाम वापस नीचे नहीं आते. घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के दामों में कमी की उम्मीद पिछले काफी समय से की जा रही है, लेकिन कंपनियां इसमें कोई राहत देने के मूड में नहीं हैं.  14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए बनी हुई है.  

कब घटेंगे पेट्रोल के दाम?
पेट्रोल-डीजल को लेकर भी जनता कुछ राहत की आस लगाए बैठी है. चुनावी मौसम में कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार जनता के दर्द को समझते हुए पेट्रोल के दाम कम कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों और घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा किया था. इस वजह से उनकी कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी है. जबकि अब दोनों ही कारण मौजूद नहीं हैं. कच्चा तेल भी ज्यादा भाव नहीं दिखा रहा है और कंपनियों की बैलेंसशीट में भी मुनाफा नजर आने लगा है. इसके बावजूद सरकार और कंपनियां जनता को कोई राहत नहीं दे रहीं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago