होम / बिजनेस / दुनिया में इतने करोड़ लोगों तक नही पहुंची लाइट, आर के सिंह बोले इन्हें ऊर्जा देना जरूरी

दुनिया में इतने करोड़ लोगों तक नही पहुंची लाइट, आर के सिंह बोले इन्हें ऊर्जा देना जरूरी

भारत के बिजली मंत्री आरके सिंह एक बार फिर अंतर्राष्‍ट्रीय सौर संगठन के अध्यक्ष बनने के बाद बोले कि इन लोगों को क्लीन ऊर्जा मुहैया कराना आईएसए की प्राथमिकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके वहां आज तक लाइट नहीं पहुंची है,ये वे लोग हैं जिनके घरों में आज तक किसी भी तरह से ऊर्जा का माध्यम नहीं पहुंच पाया हैं .भारत के बिजली मंत्री आरके सिंह एक बार फिर अंतर्राष्‍ट्रीय सौर संगठन के अध्यक्ष बनने के बाद बोले कि इन लोगों को क्लीन ऊर्जा मुहैया कराना आईएस ए की प्राथमिकता है. आर के सिंह को एक बार फिर अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन का अध्यक्ष चुना गया है. राजधानी दिल्ली में चल रही इंटरनेशनल सोलर एलाइंस के समिट में मंगलवार को अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ,जिसमें आरके सिंह को एक बार फिर संगठन का अध्यक्ष चुन लिया गया,जबकि सह अध्यक्ष के लिए फ्रांस की विकास एवं अंतर्राष्‍ट्रीय भागीदारी राज्य मंत्री क्रिसूला जकारोपूलो सह-अध्यक्ष होंगी. आईएसए की महानिदेशक अजय माथुर ने बताया कि अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन ही किए गए थे. ऐसी स्थिति में भारत को फिर से सौर गठबंधन का अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुन लिया गया.

अध्यक्ष चुने जाने के बाद क्या बोले आरके सिंह

आईएससी का एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने के बाद आरके सिंह ने कहा कि आज दुनिया में 7 मिलियन लोग ऐसे हैं जिनके वहां आज तक ऊर्जा का स्‍त्रोत नहीं पहुंच पाए हैं ऐसे में आईएस ए की प्राथमिकता इन लोगों के पास ग्रीन एनर्जी पहुंचाने की है. इस मौके पर क्रिसूला ने यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया के सामने पैदा हुए ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि नवनीकरणीय ऊर्जा का तेजी संयोजन करना उनका मकसद होगा. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा की अनिवार्यता न होकर हमारे सदस्य देशों की ऊर्जा स्वतंत्रता के लिए जरूरी है.

सौर ऊर्जा में और भी बढ़ेगा निवेश

इंटरनेशनल सोलर एलाइंस का उद्देश्य 2030 तक इस पूरे क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है. यही नहीं आईएससी का लक्ष्य सौर ऊर्जा की तकनीक और इसके वित्तीय संरचना को भी आसान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आईएसए ने आज एक हर सुविधा की भुगतान गारंटी स्कीम को भी हरी झंडी दिखाइए इस स्कीम के जरिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इसके अलावा आईएसए की महासभा ने ‘सोलरएक्स ग्रांड चैलेंज को भी मंजूरी दी.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

21 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago