होम / बिजनेस / LIC को मिला 3500 करोड़ का टैक्स नोटिस, शेयरों में हुई गिरावट!

LIC को मिला 3500 करोड़ का टैक्स नोटिस, शेयरों में हुई गिरावट!

जांचकर्ता ने अंतरिम बोनस को ठुकरा दिया और अब इसीलिए LIC को 2133.67 करोड़ रुपयों का टैक्स चुकाना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक सेक्टर की जानी मानी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में LIC को मुंबई स्थित आयकर अथॉरिटी से 3528.75 करोड़ रुपयों के दो डिमांड ऑर्डर मिले हैं. इस डिमांड ऑर्डर के मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में लगभग 1% जितनी गिरावट देखने को मिली है. 

क्यों भेजा गया डिमांड ऑर्डर?
इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल से आदेश मिलने के बाद आयकर विभाग द्वारा असेसमेंट वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए 25,464.46 करोड़ रुपयों के रिफंड के लिए सूचना पत्र जारी किया गया है. इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल (ITAT) द्वारा जांच करने वाले अफसर को निर्देश दिए थे कि वह जांच के आदेश में बताये गए एक अंतरिम बोनस के संबंध में जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा सरप्लस के इस्तेमाल की जांच करें. इस पर पुनर्विचार करने के बाद जांचकर्ता ने अंतरिम बोनस को ठुकरा दिया और अब इसीलिए कंपनी को 2133.67 करोड़ रुपयों का टैक्स चुकाना पड़ रहा है. ठीक इसी तरह असेसमेंट वर्ष 2015-16 के लिए LIC को 1395.08 करोड़ रुपयों का डिमांड नोटिस जारी किया गया है. 

आदेश के खिलाफ अपील करेगी LIC
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का कहना है कि इन आदेशों के खिलाफ वह मुंबई स्थित अपील ट्रिब्यूनल के कमिश्नर के सामने अपील दर्ज करवाएगी. इसके साथ ही LIC ने यह भी कहा है कि इन डिमांड ऑर्डर्स से कंपनी की वित्तीय स्थिति, काम करने के तरीके या फिर अन्य किसी गतिविधि पर भी किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. इससे पहले 2 जनवरी को भी LIC को 806.3 करोड़ रुपयों का एक GST नोटिस महाराष्ट्र राज्य के टैक्स के डिप्टी कमिश्नर द्वारा विभिन्न नियमों की अवमानना के लिए जारी किया जा चुका है. LIC को जारी किये गए 806.3 करोड़ रुपए के इस नोटिस में 365.02 करोड़ रुपयों का GST बकाया, 404.7 करोड़ रुपयों की पेनल्टी सहित 36.5 करोड़ रुपयों की ब्याज की देनदारी भी शामिल थी. खबर लिखे जाने तक LIC के शेयरों में मौजूद गिरावट सिमटकर 0.46% रह गई और कंपनी का स्टॉक 830 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा था. 
 
यह भी पढ़ें: Reliance के शेयरों में आये उछाल से Mukesh Ambani ने भरी उड़ान, नाम की ये नई उपलब्धि!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

21 hours ago