✕

होम / बिजनेस / हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री को तैयार LIC, सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने किया ऐलान

हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री को तैयार LIC, सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने किया ऐलान

LIC ने पहले कहा था कि वह स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखने के लिए FY25 में एक स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) की के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि वह मार्च के अंत तक किसी स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर निर्णय ले लेगी. LIC अब हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में भी अपनी धाक जमाने वाली है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पहले कोई निर्णय लिया जा सकेगा. एलआईसी की 51% हिस्सेदारी नहीं होगी इसको लेकर हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट

अभी कुछ समय से भारत में बीमा कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, क्योंकि निजी बीमा कंपनियों ने बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है. एलआईसी जीवन बीमा पॉलिसियों के साथ-साथ पेंशन योजनाएं, निवेश-लिंक्ड बीमा भी बेचती है, लेकिन स्वास्थ्य बीमा नहीं बेचती है. अगर एलआईसी हिस्सेदारी खरीदकर हेल्थ इंश्योरेंस में एंट्री करती है, तो इसका मुकाबला स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस और केयर हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों से होगा.

RBI के साथ हो रही है चर्चा

सीईओ ने बताया कि इसके अलावा, एलआईसी लंबी अवधि के बांड जारी करने के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रही है. जबकि भारत 20 से 30 साल और 40 साल की परिपक्वता अवधि वाले बांड जारी करता है. एलआईसी ने कहा कि उसकी नजर 50 साल या 100 साल की परिपक्वता अवधि वाले बांड पर है. सीईओ मोहंती ने कहा, “हमारे लोग समय-समय पर आरबीआई के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं और वे भी इस पर विचार कर रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago