✕

होम / बिजनेस / LIC Housing Finance का मुनाफा 25% से ज्यादा बढ़ा, 500% डिविडेंड का किया ऐलान

LIC Housing Finance का मुनाफा 25% से ज्यादा बढ़ा, 500% डिविडेंड का किया ऐलान

LIC Housing का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 1368 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,091 करोड़ रुपए रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

LIC Housing Finance ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. इसके साथ ही आय के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 500 फीसदी डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

नेट प्रॉफिट में उछाल

LIC Housing Finance की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने दो रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी की सालाना आम बैठक में इसकी मंजूरी ली जाएगी. मंजूरी मिलने के 30 दिन के अंदर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. LIC Housing का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 1368 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,091 करोड़ रुपए रहा था. वित्त वर्ष 2025 के 12 महीने में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,763.32 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष ये 5.442.70 करोड़ रुपए रहा है.  

रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे में आया उछाल

मार्च तिमाही में LIC Housing Finance का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6,948.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,305.52 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा कुल इनकम सालाना आधार पर 6,948.61 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,305.55 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का कामकाजी मुनाफा 6,762.49 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 6,148.15 करोड़ रुपए रहा है. मार्जिन 88.47% से बढ़कर 92.57% हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago