✕

होम / बिजनेस / LG ElectronicsIPO: 51% प्रीमियम पर लिस्टिंग के साथ धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

LG ElectronicsIPO: 51% प्रीमियम पर लिस्टिंग के साथ धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की शानदार लिस्टिंग ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. दिवाली से पहले यह आईपीओ निवेशकों के लिए किसी बोनस गिफ्ट से कम नहीं साबित हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG) का आईपीओ मंगलवार को बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग के साथ शुरू हुआ. बाजार में हल्की सुस्ती के बावजूद कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. बीएसई पर एलजी के शेयर 1,715 रुपये पर और एनएसई पर 1,710 रुपये पर लिस्ट हुए. यह इश्यू प्राइस बैंड 1,140 रुपये से करीब 51% अधिक है. इस लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर 45.77 % की तेजी के साथ 1661.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था.   

ग्रे मार्केट से बेहतर लिस्टिंग प्राइस

लिस्टिंग से पहले एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के अनलिस्टेड शेयर 1,560 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. यानी इश्यू प्राइस से करीब 410 रुपये या 37% अधिक. लेकिन वास्तविक लिस्टिंग ग्रे मार्केट अनुमान से भी बेहतर रही, जिससे निवेशकों की उम्मीदों को बल मिला.

एलजी आईपीओ: निवेशकों को हुआ मोटा मुनाफा

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए यह डील बेहद फायदेमंद साबित हुई. बीएसई पर 1,715 रुपये पर लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 575 रुपये का लाभ हुआ. चूंकि एक लॉट में 13 शेयर थे, इसलिए हर निवेशक को कुल ₹7,475 का मुनाफा मिला.

सब्सक्रिप्शन में जबरदस्त उत्साह, 54 गुना बोली

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का ₹11,607 करोड़ का आईपीओ 7 अक्टूबर को खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हुआ. इस दौरान इसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. कुल 4.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं, जो अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है. इश्यू को 54.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि इंस्टीट्यूशनल निवेशक श्रेणी में यह आंकड़ा रिकॉर्ड 166 गुना तक पहुंचा. खुदरा निवेशकों ने भी 3.6 गुना और हाई नेटवर्थ निवेशकों ने 22.4 गुना आवेदन किए.

ब्रोकरेज हाउस की राय: 'BUY' रेटिंग के साथ बुलिश दृष्टिकोण

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया पर 'Buy' रेटिंग दी है और 2,050 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इश्यू प्राइस से 80% अधिक है. ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी के पास मजबूत ब्रांड वैल्यू, अनुसंधान एवं विकास की वैश्विक क्षमता और घरेलू उपकरणों के प्रीमियम सेगमेंट में लीडरशिप है.

मोतीलाल ओसवाल ने भी स्टॉक पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है और 1,800 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है. उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ प्रीमियमाइजेशन, लोकलाइजेशन, एक्सपोर्ट और बी2बी सेगमेंट के विस्तार से प्रेरित होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें