✕

होम / बिजनेस / लेंसकार्ट का IPO 31 अक्टूबर से खुलेगा, दमानी समेत दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी

लेंसकार्ट का IPO 31 अक्टूबर से खुलेगा, दमानी समेत दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी

मजबूत वित्तीय स्थिति, ब्रांड वैल्यू और व्यापक बाजार उपस्थिति के चलते, लेंसकार्ट का IPO निवेशकों के लिए 2025 की सबसे चर्चित पेशकशों में से एक बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

चश्मा बनाने वाली अग्रणी कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) ला रही है. यह इश्यू 31 अक्टूबर 2025 को खुलेगा और 4 नवंबर 2025 तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह 30 अक्टूबर को खुलेगा. आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार, तकनीकी ढांचे को मजबूत करने और ब्रांड प्रमोशन के लिए करेगी.

2150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर होंगे जारी

लेंसकार्ट इस आईपीओ के तहत 2150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. इसके साथ ही कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स करीब 12.50 करोड़ शेयर बेचेंगे. कंपनी इस फंड का उपयोग स्टोर नेटवर्क बढ़ाने, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग पर करेगी.

दमानी समेत कई दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी

आईपीओ से पहले डिमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने लेंसकार्ट में 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा सॉफ्टबैंक, Temasek, Kedaara Capital और Alpha Wave Ventures जैसे बड़े निवेशक पहले से ही कंपनी से जुड़े हैं.
साइज के लिहाज से लेंसकार्ट का यह आईपीओ 2025 का चौथा सबसे बड़ा इश्यू होगा. इससे पहले एलजी, टाटा कैपिटल और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ बड़े रहे हैं.

कंज्यूमर टेक सेक्टर में बड़ी एंट्री

अर्बन कंपनी, जोमैटो, स्विगी जैसी प्रमुख कंपनियों की लिस्टिंग के बाद लेंसकार्ट का आईपीओ भारत के कंज्यूमर टेक सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
2008 में पीयूष बंसल द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने शुरुआत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चश्मे और लेंस बेचना शुरू किया था. बाद में कंपनी ने ओमनिचैनल मॉडल अपनाया और आज भारत व विदेशों में इसके 2500 से अधिक स्टोर हैं.

वित्तीय प्रदर्शन में सुधार

वित्त वर्ष 2025 में लेंसकार्ट का नेट प्रॉफिट 297 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. बीते वर्ष कंपनी का रेवेन्यू 6625 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 22% अधिक है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

10 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

12 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें