✕

होम / बिजनेस / बीते हफ्ते बाजार में दिखी मामूली गिरावट, जानें आज कैसी रह सकती है शेयर मार्केट की चाल?

बीते हफ्ते बाजार में दिखी मामूली गिरावट, जानें आज कैसी रह सकती है शेयर मार्केट की चाल?

टैरिफ वॉर की चिंता थोड़ी कम होने से दुनियाभर के बाजारों में रौनक लौटते दिख रही है. गिफ्ट निफ्टी में करीब 400 अंकों का उछाल है. एशिया के बाजारों में भी मजबूती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल यानि सोमवार को शेयर बाजार डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर बंद था. इसके पहले शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी सेशन में सभी प्रमुख इंडेक्स और ब्रॉडर मार्केट में शानदार रिकवरी हुई और बाजार लगभग दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहे. पिछले हफ्ते के शुरुआत में अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर हर रोज आ रहे नए डेवलपमेंट्स का बाजार पर निगेटिव असर पड़ते दिखा. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी के लिए 90 दिनों के लिए टैरिफ से राहत देने का एलान किया और बाजार में तेजी लौटते दिखी.

साप्ताहिक आधार पर बीते हफ्ते निफ्टी 76 अंकों की गिरावट के साथ 22,829 पर बंद हुआ. पिछले सोमवार के निचले स्तर से लगभग 1,100 अंक रिकवरी में कामयाब रहा. सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 75,157 पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप में 0.13% की बढ़ोतरी हुई. घरेलू शेयर बाजार के लिए आज शुरू हो रहा हफ्ता छोटा रहने वाला है. सोमवार के बाद अब शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें नमें Gravita India, Sarda Energy, Jubilant Life, Syrma SGS Technology, LT Foods, Atul और Wockhardt  शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Muthoot Finance, ICICI Lombard, Jyothy Labs, Max Healthcare, ICICI Prudential Life Insurance, KFIN Technologies और Sundaram Finance  के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 15 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Aurobindo Pharma, Ahluwalia Contracts, Info Edge, Glenmark, Sun Pharma, Zydus, NHPC, RIL, Vedanta, JK Cement, Persistent Systems, Delhivery, GSK Pharma, Greaves Cotton Ltd, Tata Power जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.