होम / बिजनेस / नेचुरल से 30 प्रतिशत सस्ता बिक रहा लैब में तैयार Diamond, जानिए कैसे बनता है ये डायमंड?

नेचुरल से 30 प्रतिशत सस्ता बिक रहा लैब में तैयार Diamond, जानिए कैसे बनता है ये डायमंड?

देश के एक बड़े ज्वैलरी ब्रैंड ने लैब में तैयार सबसे बड़ा डायमंड बेचकर एक रिकॉर्ड बनाया है. आपको बता दें, लैब में तैयार हो रहे इन डायमंड्स की कीमत करीब 20 से 30 प्रतिशत तक कम होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल लैब में तैयार आर्टिफिशियल डायमंड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इनकी बाजार में इतनी मांग है कि ये प्राकृतिक हीरों (Natural Diamond) को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. लैब में तैयार हो रहे डायमंड जहां दिखने में ऑरिजनल जैसे ही होते हैं, वहां इनकी कीमत 20 से 30 प्रतिशत तक कम होती है. इसके चलते लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं लैब में डायमंड कैसे तैयार होता है?

लैब में तैयार डायमंड बेचकर बनाया रिकॉर्ड
बेंगलुरू के सी. कृष्णिया  चेट्टी ग्रुप ऑफ ज्वैलर्स ने हाल में लैब में तैयार सबसे बड़ा डायमंड बेचकर खास रिकॉर्ड बनाया है. यह 20.06 कैरेट का एमरल्ड-कट रत्न है. एमरल्ड-कट आमतौर पर आयताकार साइज में कटा हुआ होता है. यह डायमंड F कलर ग्रेड और VS1 क्लैरिटी के साथ आता है. F कलर ग्रेड से पता चलता है कि लैब में तैयार किया गया यह डायमंड लगभग रंगहीन है. इसके साथ VS1 क्लैरिटी इस डायमंड के छोटे क्रिस्टल, बादल या पंख जैसे बहुत ही मामूली समावेशन को दर्शाता है. 

नेचुरल और आर्टिफिशियल डायमंड में अंतर करना मुश्किल
आपको बता दें, आम लोगों के लिए नेचुरल और लैब में तैयार आर्टिफिशियल डायमंड में अंतर करना बहुत मुश्किल है. डायमंड इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्राकृतिक और लैब में तैयार डायमंड में अंतर करना मुश्किल है. य़ह प्रक्रिया भी टेस्ट ट्यूब बेबी और नेचुरली बोर्न बेबी के समान है. यहां डायमंड विकसित करने की प्रक्रिया अलग होती है, लेकिन रिजल्ट एकदम समान है.  लैब में तैयार डायमंड्स शत-प्रतिशत असली हैं और इन्हें कटिंग-एज तकनीक से लैब में बनाया जाता है. केमिकली और फिजिकली ये नेचुरल डायमंड के समान हैं, लेकिन इनकी कीमत में अंतर है आर्टिफिशियल डायमंड 30 प्रतिशत सस्ता मिलता है. ऐसे में इसकी मांग भी बढ़ रही है. 

लैब में कैसे बनता है डायमंड?
1. नेचुरल डायमंड और लैब में तैयार डायमंड दोनों एक जैसे ही होते हैं. प्राकृतिक हीरे पृथ्वी की सतह के नीचे से निकाले जाते हैं. नेचुरल रूप से डायमंड को बनने में करोड़ों साल लग जाते हैं, लेकिन लैब में डायमंड सिर्फ 1 से 4 हफ्तों में ही तैयार हो जाता है. 
2. आर्टिफिशयल डायमंड को तैयार करने के लिए लैब में पृथ्वी के आंतरिक कोर जैसा वातावरण तैयार किया जाता है.
3. लैब में नियंत्रित वातावरण में कार्बन सीड या ग्रेफाइड को 1500 डिग्री सेल्सियस के हाई प्रेशर - हाई टेंप्रेचर में रखकर तपाया जाता है. 
4. डायमंड बनने के बाद इसकी कटिंग और पॉलिश की जाती है.
5. लैब में तैयार डायमंड को सर्टिफिकेट के साथ बेचा जाता है.

इसे भी पढ़ें-BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

23 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

23 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

23 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

1 day ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 day ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

36 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago