होम / बिजनेस / निवेश करने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानिए Post Office की कौन सी स्‍कीम है बेहतर ?

निवेश करने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानिए Post Office की कौन सी स्‍कीम है बेहतर ?

सरकार ने जब से ब्‍याज दरों की समीीक्षा की है तब से निवेश को लेकर एक स्‍वस्‍थ माहौल बनता दिख रहा है, ,ऐसे में पोस्‍ट ऑफिस बेहतर विकल्‍प है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है, तब से ज्‍यादातर लोग पोस्‍ट ऑफिस से लेकर बैंक तक की कई योजनाओं के बारे में इस दुविधा में है कि आखिर वो किसमें निवेश करें? अगर आप पोस्‍ट ऑफिस की अलग-अलग योजनाओं में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आज आपको वहां की कई योजनाओं में मिलने वाले ब्‍याज की जानकारी देने जा रहे हैं. आईए जानते हैं कि आप पोस्‍ट ऑफिस की किन योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. 

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्‍कीम 
पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्‍कीम में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आप आसानी से निवेश कर सकते हैं. ये पोस्‍ट ऑफिस की कई लोकप्रिय योजनाओं में से एक है. इसमें आप सिंगल एकाउंट, ज्‍वॉइंट एकाउंट या माइनर एकाउंट भी खुलवा सकते हैं. सरकार ने इसी 1 अप्रैल को इस एकाउंट में निवेश पर मिलने वाले ब्‍याज में 50 बेसिस प्‍वाइंट का इजाफा किया है.  1 साल के लिए खाता खुलवाने पर इसमें आपको 6.8 प्रतिशत ब्‍याज मिलता है इसी तरह 2 साल के लिए 6.9 प्रतिशत, 3 साल के लिए 7.0  प्रतिशत  और 5 साल के लिए 7.5 प्रतिशत ब्‍याज मिलता है. 

पोस्‍ट ऑफिस RD 
पोस्‍ट ऑफिस RD एक ऐसा निवेश है जिसमें लंबे समय से लाखों लोग निवेश करते आ रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इसे आप पांच साल के लिए शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको कंपाउंड ब्‍याज मिलता है. ये हर तिमाही पर दिया जाता है. अगर आप सैलरी पर्सन हैं और हर महीने कुछ एमाउंट बचाना चाहते हैं तो उनके लिए इस प्‍लॉन को एक्‍सपर्ट बेहतर बताते हैं. इसमें किए गए निवेश को आप आरडी कैलकुलेटर के जरिए चेक कर सकते हैं. इस पर हर साल 6.20 प्रतिशत ब्‍याज मिलता है और ये 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है. 

पोस्‍ट ऑफिस PPF 
पोस्‍ट ऑफिस की इस स्‍कीम को 1968 में लॉन्‍च किया गया था. स्‍कीम में निवेश पर ब्‍याज और सरकारी गारंटी मिलती है. इस पर हर साल 31 मार्च को ब्‍याज दिया जाता है. हालांकि ब्‍याज का कैलकुलेशन हर महीने के आधार पर होता है. इसमें पांच से 30 तारीख के बीच मिनिमम बैलेंस पर ब्‍याज काउंट किया जाता है. इस पर 7.10 प्रतिशत का ब्‍याज मिलता है और मिनिमम निवेश 500 रुपये का होता है.    

पोस्‍ट ऑफिस सेविंग एकाउंट 
आप अपने पैसे को पोस्‍ट ऑफिस सेविंग एकाउंट में जमा कर सकते हैं. इस एकाउंट में पोस्‍ट ऑफिस के द्वारा फिक्‍स ब्‍याज दिया जाता है. अगर आप भी अपने एमाउंट पर फिक्‍स ब्‍याज चाहते हैं तो आप इसमें खाता खुलवाने सकते हैं. इसमें 500 रुपये के मिनिमम एमाउंट पर खाता खुल जाता है. पोस्‍ट ऑफिस इस पर 4 प्रतिशत का ब्‍याज देता है. 

पोस्‍ट ऑफिस मंथली सेविंग स्‍कीम 
इस स्‍कीम रेग्‍यूलर इनकम का एक बेहतरीन माध्‍यम है। इस स्‍कीम में पांच साल का लॉक इन पीरियड होता है. इसमें आप निवेशक के पास मैच्‍योरिटी पर ये विकल्‍प होता है कि वो चाहे तो पैसा निकाल ले या उसे फिर से आगे बढ़ा दे. इसमें व्‍यक्तिगत आदमी 9 प्रतिशत और ज्‍वॉइंट एकाउंट वाला आदमी 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. इसमें 7.4 प्रतिशत का ब्‍याज मिलता है और न्‍यूनतम निवेश 100 रुपये का होता है. 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम 
रिटॉयरमेंट के बाद बुजुर्गों की ये पसंदीदा स्‍कीम है. इसमें रेग्‍यूलर इनकम का विकल्‍प मिलता है. इसमें ब्‍याज मिलता है जिससे आपको रेग्‍यूलर इनकम होती रहती है. ये हर तिमाही मिलता है. इसमें 8.20 प्रतिशत ब्‍याज मिलता है और ये  इसमें मिनिमम निवेश की राशि 1000 रुपये होती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

8 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

8 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

10 hours ago