✕

होम / बिजनेस / पीएम मोदी की सूर्य घर योजना के लिए उमड़े लोग, अब तक इतने करोड़ लोगों ने किया आवेदन

पीएम मोदी की सूर्य घर योजना के लिए उमड़े लोग, अब तक इतने करोड़ लोगों ने किया आवेदन

पीएम मोदी ने इस योजना का ऐलान 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद की थी. सरकार इस योजना के तहत 300 यूनिट तक बिजली फ्री देती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावों से पहले सरकार की ओर से पीएम सूर्यघर योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत लोगों को सोलर प्‍लांट लगाने के लिए सब्सिडी देने की योजना बनाई गई थी. इस योजना को लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला है. स्थिति ये है कि अब तक 1 करोड़ से ज्‍यादा लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं. इस योजना के अंदर 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलती है. यही नहीं आप इस योजना से बिजली पैदा करके भविष्‍य में कमाई भी कर सकते हैं. 

आखिर अब तक कितने लोगों ने किया है आवेदन 
इस योजना को जब लॉन्‍च किया गया है उस दिन सरकार ने इसके पहले चरण में 1 करोड़ लोगों को इसे देने का लक्ष्‍य बनाया था. सरकार की ओर से इस योजना में हजारों रुपये की सब्सिडी भी दे रही है. सरकार की इस योजना में लोगों को इतना फायदा नजर आ रहा है कि अभी तक 1 करोड़ से ज्‍यादा लोग इसमें आवेदन कर चुके हैं. खुद पीएम मोदी कई बार इस योजना का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं.

इतनी मिल रही है इसमें सब्सिडी 
सरकार की ओर से लाई गई पीएम सूर्य घर योजना में 18000 रुपये से लेकर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. अगर कोई भी आम आदमी इस योजना के तहत 1 किलोवॉट का कनेक्‍शन लेता है तो वो इसमें 18000 रुपये की सब्सिडी पा सकता है. इसी तरह 2 किलोवाट के कनेक्‍शन पर ये सब्सिडी 30 हजार रुपये है. इसके बाद अगर आपका कनेक्‍शन 2 किलोवाट से ज्‍यादा होता है तो सब्सिडी 78 हजार रुपये तक हो जाती है. सरकार को इस योजना के लिए जिन राज्‍यों से ज्‍यादा आवेदन मिला है उनमें यूपी, असम, बिहार, गुजरात, महाराष्‍ट्र, ओडिशा और तमिलनाड़ु जैसे राज्‍य हैं.

जानिए कैसे करें इसके लिए आवेदन? 
अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ttps://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. इस पर जाकर आपको रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है. आप नजदीकी पोस्‍ट ऑफिस में जाकर ये आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने बताई खौफनाक सच्चाई, क्या आपको है कोई खतरा?

आप ऐसे पा सकते हैं सब्सिडी 

अगर आप इस योजना के तहत सब्सिडी पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करने के बाद अपने बिजली डिस्‍ट्रीब्‍यूटर का सलेक्‍शन करना होगा. उसके बाद अपना कंज्‍यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा. 

इसके बाद कंज्‍यूमर नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें और फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें. 

इसके बाद आपके इंस्‍टालेशन की फिजिबिलिटी होगी और उसे अप्रूवल दिया जाएगा. फिजिबिलिटी अप्रूवल के बाद रजिस्‍टर्ड वेंडर से प्‍लांट को इंस्‍टाल कराएं. 

इंस्‍टालेशन होने के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें. 

नेट मीटर के इंस्‍टालेशन और DISCOM की जांच के बाद पोर्टल से कमिश्‍निंग सर्टिफिकेट जारी होगा. 

सबसे अंत में कमिश्‍निंग रिपोर्ट मिल जाए तो पोर्टल के माध्‍यम से बैंक अकाउंट की डिटेल और एक कैंसिल चेक जमा करें, आपको 30 दिनों के अंदर सब्सिडी का अमाउंट दे दिया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

24 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

3 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

19 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

24 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago