होम / बिजनेस / आ गया रिजल्ट! जानिए, अगस्त में सबसे अधिक किस एयरलाइन से लोगों ने किया सफर

आ गया रिजल्ट! जानिए, अगस्त में सबसे अधिक किस एयरलाइन से लोगों ने किया सफर

हाल ही में लॉन्च हुई अकासा एयर की अगस्त में 52.9 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही. एयर इंडिया की ऑक्यूपेंसी 73.6 फीसदी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: अगस्त महीने में एयरलाइंस की चांदी रही. हवाई जहाज से सफर करने वालों की संख्या में जबर्दस्त वृद्धि हुई. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में लगभग 1.01 करोड़ लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की. पिछले साल अगस्त में यह संख्या 67.01 लाख थी.

770.70 लाख यात्रियों ने हवाई जहाज से सफर की
वहीं, इस साल के आठ महीने में घरेलू एयरलाइंस ने 770.70 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं. 2021 में शुरुआती आठ महीने में यह संख्या 460.45 लाख थी. वहीं, एयरलाइनों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत के आस-पास रही.

किस एयरलाइन ने मारी बाजी
हाल ही में लॉन्च हुई अकासा एयर की अगस्त में 52.9 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही. सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी के मामले में स्पाइसजेट ने बाजी मारी. स्पाइसजेट की ऑक्यूपेंसी 84.6 फीसदी थी. यानी लोगों ने हवाई यात्रा के लिए सबसे अधिक स्पाइसजेट को प्रेफर किया. इसके बाद गो फर्स्ट की ऑक्यूपेंसी 81.6 फीसदी रही. वहीं, इंडिगो की ऑक्यूपेंसी 78.3 फीसदी रही. टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की ऑक्यूपेंसी 73.6 फीसदी रही.

हवाई किराये से कैप हटा
गौरतलब है कि हाल में ही विमानन नियामक ने देश में हवाई किराये पर से कैप हटा दिया, जिसके कारण एयरलाइंस कंपनियां अपने हिसाब से किराया लेने के लिए आजाद हो गईं. कोविड के दौरान सरकार ने हवाई यात्रा के लिए लोअर और अपर किराये पर कैप लगाया था. अब इससे आजादी मिलने के बाद यात्रियों को पहले के मु्काबले फिर से सस्ती टिकट मिलने लगी, जिसके कारण हवाई यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

एयर इंडिया को लेकर टाटा का प्लान
वहीं, खबर ये भी है कि टाटा द्वारा संचालित एयर इंडिया अपना सेंट्रल हेडक्वार्टर स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में 2023 तक कदम उठाए जाएंगे. कंपनी चार में से तीन एयरलाइनों को एक केंद्रीय कार्यालय में स्थानांतरित करेगी. जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया की रीजनल कमानों को खत्म कर सेंट्रल हेडक्वार्टर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. यह हेडक्वार्टर दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बनाया जाएगा. कंपनी की योजना के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के लिए एक कॉमन हेडक्वार्टर 2023 की शुरुआत तक वन वाटिका वन कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा.

VIDEO : Share Market Tips : फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

16 hours ago